भगवान परशुराम महोत्सव हेतु अ. भा. ब्राह्मण एकता परिषद की तैयारी बैठक संपन्न।
पूजन महोत्सव इस बार खेर माई मंदिर मे होगा।
![]() |
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला शहडोल की बैठक आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारी बैठक के लिए शिवम कॉलोनी स्थित खेर माई मंदिर में जिला संयोजक पं. अनिल शुक्ला तथा अध्यक्ष पं. बद्री प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विशिष्ट रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाशंकर शुक्ल संभाग अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गर्ग तथा विशेष अतिथि पंडित प्रकाश तिवारी एवं अमर मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक।
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव तथा उनके अवतरण बाद वीरता को याद करते हुए आगामी 20 अप्रैल को जयंती पर्व को महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए कार्यों के दायित्वों निर्धारण किया गया जिला अध्यक्ष ने आम सहमति से अक्षय तृतीया पर्व पर इस वर्ष खेर माई मंदिर में ही सुबह 9:00 बजे से पूजन, कीर्तन विप्र समागम में सपरिवार सहभागिता प्रदान करने पर चर्चा हुई।
पूजन का कार्य पंडित चंद्रिका पाठक जी के नेतृत्व में तथा कीर्तन एवं प्रसाद वितरण पंडित लखन अवस्थी तथा आमंत्रण हेतु पंडित सुशील शर्मा को तथा प्रशासकीय संपर्क अनुमति इत्यादि हेतु पंडित राम मिलन शर्मा को दायित्व सौंपा गया।
बैठक में नियुक्ति के संबंध में भी प्रारंभिक चर्चा को अंतिम रूप दिया गया जिसकी घोषणा अक्षय तृतीया को की जाएगी जिला संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा ब्राह्मण एकता परिषद अपनी परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया में पूजन महोत्सव हवन इत्यादि के साथ सुबह संपन्न करेंगे तत्पश्चात शाम को स्वतंत्रता पूर्ण तरीके से शहर में होने वाली यात्रा समारोह में भी भाग लेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में पंडित राम मिलन शर्मा बलवंत प्रसाद द्विवेदी सुरेंद्र प्रसाद दुबे भगवत प्रसाद शर्मा निखिल कुमार त्रिपाठी राम लोचन शुक्ला राम लखन तिवारी सुशील शर्मा लोकेंद्र प्रसाद तिवारी शकुंतला मिश्रा निधि तिवारी वीणा तिवारी गीता मिश्रा प्रतिष्ठा पांडे लखन अवस्थी डॉक्टर केपी तिवारी डॉक्टर डीके द्विवेदी राकेश मिश्रा एनडी तिवारी आर एल तिवारी बालमुकुंद तिवारी रामगोपाल मिश्रा संगीता प्रसाद द्विवेदी शैलेंद्र मिश्रा सुरेश प्रसाद तिवारी बीनु अवस्थी पंडित रामाधार सतीश तिवारी आदि लोग शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित सभी विप्र समाज के सदस्यों से विनम्र निवेदन है कृपया भगवान परशुराम जी की सभी विप्र जनों एक साथ मिलकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएं।
