थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला नगर थाना कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने एवं धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले की फरियादिया ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि आरोपी अनीश खान उम्र 34 वर्ष, जो कि एक अपना निजी संस्था बेल एजुकेशन एकेडमी में हेड है, उसने अगस्त 2025 से मेल-जोल बढ़ाकर शादी का प्रलोभन दिया।
आरोपी ने उक्त प्रलोभन के आधार पर अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच एकेडमी के कमरे में फरियादिया के साथ करीब 20-25 बार शारीरिक संबंध बनाए। जब आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई और पीड़िता ने दूरी बनाई, तो आरोपी ने पीड़िता के भाई को आपत्तिजनक संदेश भेजे और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा एवं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अनीश खान पिता इसाक खान, निवासी इतवारी मोहल्ला को आज दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में, उप निरीक्षक विशाखा, सहायक उप निरीक्षक रजनीश तिवारी, प्रधान आरक्षक गिरीश मिश्रा एवं आरक्षक राजेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।