खनिजो के अवैध परिवहन की गई कार्यवाही।
रिपब्लिक न्यूज।। शहडोल मुख्यालय जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि तहसील बुढार अंतर्गत ग्राम मर्यादपुर के कसेड़ नदी के घाट में वाहनो की जांच की गई है। जांच के दौरान ग्राम मर्यादपुर तहसील बुढार में वाहन मेटाडोर की जांच की गई, वाहन चालक के द्वारा अवैध उत्खनन रेत के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालक लवकेश सिंह पिता विनोद सिंह निवासी चगेंरा तहसील बुढार जिला शहडोल के कब्जे से वाहन सहित रेत जब्त कर वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना बुढार में सौंप दिया गया।
इसी प्रकार ग्राम सिंहपुर, तहसील सोहागपुर में खनिज उत्पाद गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए वाहन को जांच हेतु रोका गया। वाहन चालक संजय कोल पिता बुद्धा कोल निवासी ग्राम बम्होरी तहसील-सोहागपुर के द्वारा खनिज उत्पाद मिट्टी के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
वाहन मालिक का नाम रवि नायक निवासी करका जिला अनूपपुर होना बताया गया। साथ ही उसी क्षेत्र से एक अन्य वाहन मेटाडोर क्रमांक एमपी 18 जीए 4680 को खनिज उत्पाद गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए पर वाहन चालक रूपा कोल पिता बिसाहू लाल कोल निवासी ग्राम जुगवारी तहसील सोहागपुर के कब्जे से वाहन सहित खनिज जब्त किया गया।
वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना सिंहपुर में सौंप दिया गया। संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।