Top News

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन पर आधारित भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियो ने निभाईं सहभागिता।

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यशाला।

भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय शासन के योजना अनुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम शंकर एवं संयुक्त संचालक महिला बाल विकास मनीषा लुंबा ने माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यशाला को सम्बोंधित करते हुए कुलगुरु प्रोफेसर राम शंकर ने कहा कि भारतीय नारियां शुरू से ही सशक्त रहीं हैं, मिशन शक्ति के परिणामस्वरूप सशक्तिकरण के नए आयामों की प्राप्ति की दिशा में सभी अग्रसर हो रहे हैं। कार्यशाला में संयुक्त संचालक महिला बाल विकास मनीषा लुंबा ने कहा कि हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का उद्देश्य महिलाओं के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर कर महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। यह लैंगिक समानता सुनिश्चित करने उन्होंने शिक्षा और रोजगार से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हुए समाज में  सम्मानजनक स्थान दिलाता है। कार्यशाला को कुल सचिव सरिता चौहान ने भी अपने विचार साझा किये।  

कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास  अखिलेश मिश्रा ने बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। 

कार्यशाला में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन पर आधारित भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया भी किया गया। 

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सतवंत कौर हूरा, डॉ० मौसमी सहित महिला बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, विष्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post