एकलव्य विद्यालय जैतपुर में आयोजित किया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास दिवस कार्यक्रम।
जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ साथ प्राचार्य और विधार्थी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर के 106 छात्रावासों में विविध रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी श्रृंखला में जिला के जैतपुर में संचालित शासकीय आवासीय परिसर एकलव्य आदर्श विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम। जिसमें विशेष रूप से जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में आवासीय एकलव्य आदर्श विद्यालय में स्थापना दिवस तथा छात्रावास दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय संस्कृति पर आधारित शैला, करमा नृत्य, रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद, एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि शिक्षा केवल कौशल एवं ज्ञान प्राप्त करने का साधन ही नहीं है, बल्कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद हर विद्यार्थी का दायित्व है कि अपने ज्ञान का उपयोग समाज एवं देश हित में करें। हर विद्यार्थी के प्रथम गुरू उनके माता-पिता होते हैं। माता पिता की सेवा ही व्यक्ति को सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। आपने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।
अब स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को जिला में प्रतियोगी परीक्षाओं का भी अवसर दिया जा रहा है। विद्यार्थी खूब पढ़ें, आगे बढ़ें। डाॅक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा, एसडीएम जैतपुर अमृता गर्ग, एसडीओपी धनपुरी विकास पांडेय एवं विद्यालय के प्राचार्य राम कल्याण गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
मध्य प्रदेश के 70 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एकलव्य विद्यालय जैतपुर में उत्साह पूर्वक किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक जैतपुर एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश सरकार जय सिंह मरावी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौसमी केवट अध्यक्ष नगर परिषद बकहो, दुर्गा सिंह जी सरपंच जैतपुर, सुखमंती सिंह सरपंच नगपुरा, सचिन सेठिया भाजपा मंडल अध्यक्ष जैतपुर, प्रभात त्रिपाठी भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष जैतपुर, गीता सिंह जनपद सदस्य, अजय शर्मा, राम विशाल शर्मा, मथुरा सिंह, जगदीश रजक, प्रवीर सिंह, संतोष परस्ते, लीलाराम रौतेल, दुर्गेश सिंह, अनिल चौधरी, मनीष सिंह, एवं अन्य गण मान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी के निगम, सीईओ जनपद पंचायत बुढ़ार राजीव लघाटे, थाना प्रभारी जैतपुर, पुलिस प्रशासन जैतपुर, संकुल प्राचार्य साखी वी डी सिंह, सीएसी रविंद्र शर्मा, विद्यालय में पदस्थ सभी स्टाफ एवं आसपास के जन समुदाय उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा गीत-संगीत, रंगोली, के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
