देशभक्ति के तरानों से गूंजा विराटनगर।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस प्रदेश के गौरवशाली विकास का उत्सव- विधायक श्रीमती मनीषा सिंह।
स्थानीय कलाकारों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति, लोगों का मोहा मन।
गरिमामय एवं हर्षाेल्लास ।के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला प्रशासन ने एक साथ मिलकर 1 नवंबर को ‘‘अभ्युदय मध्यप्रदेश” प्रदेश का 70 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय शहडोल के राजेंद्र टॉकीज पैलेस में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विरासत, संस्कृति और विकास के उत्सव की झलक देखने को मिली। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा सिंह ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जनपद अध्यक्ष सोहागपुर हीरावती कोल, अध्यक्ष नगर पालिका घनश्याम जायसवाल, डॉ. नीली मणि द्विवेदी, प्रियंका त्रिपाठी, अमित मिश्रा, संतोष लोहानी , राजेश्वर उदानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनजातीय संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, लोक गीत, राष्ट्रभक्ति गीत, विचार प्रवाह, कार्यक्रम में उपस्थित जनों को किया मनमुग्ध।
01 नवम्बर स्थापना दिवस के अवसर पर जनजातीय संस्कृति पर आधारित शैला नृत्य, लोक नृत्य, आजादी के तरानों, सुगम संगीत, विचार प्रवाह, शहडोल जिला के विकास गाथा, की प्रस्तुतियों की उपस्थित जनों द्वारा सराहना की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के ग्राम पड़मनिया से आए विराट शैला पार्टी ने शैला नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने प्रस्तुति की ताली बजाकर खूब सराहना की।
ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर की छात्राओं द्वारा ‘‘आदिवासी से भारत के निवासी ‘‘ गीत पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में शुगम संगीत के माध्यम से राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। पूर्णिमा द्विवेदी ने ऐ मेरे वतन के लोगो, दीपाली जायसवाल ने नारी सशक्तिकरण गीत, दृष्टिबाधित सीमा नामदेव ने भक्ति गीत, तेरे नैना क्यों भर आए की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। प्रकाश जायसवाल ने मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू लकी ग्रुप ने बघेली भाषा में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित गीत मध्यप्रदेश मा भईया घुमै चली, निशक्तजन कल्याण विभाग के कलाकारों ने भारत ऐसा गुलशन है जिसमें अनेकों फूल खिलें हैं की प्रस्तुति दी। सुगम संगीत कार्यक्रम का संयोजन प्रकाश जायसवाल ने किया।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्धिक कार्यक्रम के तहत सेवा निवृत्त प्राध्यापक नीलमणि दुबे द्वारा विचार प्रवाह के माध्यम से विराट धरा के गौरव पूर्ण इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. प्रियंका त्रिपाठी द्वारा सनातन संस्कृति पर आधारित स्वरचित गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका त्रिपाठी द्वारा रचित पुस्तकों के स्टाल भी लगाया गया था। इस अवसर पर एनएसएस की छात्रा अनामिका परस्ते एवं पंडित शम्भू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की छात्रा सुचिता तिवारी ने शहडोल जिला की विकास गाथा का वर्णन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के साथ किया गया। विधायक मनीषा सिंह ने जिलावासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें हमारे गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और जनभागीदारी की याद दिलाता है। विकसित मध्यप्रदेश की लक्ष्य की दिशा में प्रदेश के हर नागरिक का योगदान अमूल्य है। सरकार जनता के सहयोग से आत्मनिर्भर, समृद्ध और तकनीकी रूप से सक्षम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में उद्योग और रोजगार की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, अधोसंरचना विकास, पर्यटन की दिशा में प्रदेश में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त श्री आनंद राय सिंहा,समाजसेवी श्री अंकुश शर्मा, पुष्पेन्द्र पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शासकीय अधिकारी, कालेज एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने किया। आभार डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने व्यक्त किया।
