ब्यौहारी एवं बुढार पुलिस की बड़ी सफलता अवैध रेत उत्खनन मे संलिप्त हाइवा के साथ ट्रैक्टर ट्राली एवं जे.सी.बी. किया गया जप्त।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला में बढ़ते रेत के अवैध उत्खनन परिवहन मामले कि जानकारी लगते ही संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यवाही किया जा रहा है। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/12/24 की रात्रि ब्यौहारी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुटेहरा मे अवैध रेत परिवहन कर विक्री हेतु जे.सी.बी. मशीन द्वारा अवैध रूप से हाइवा द्वारा रेत ट्रक मे लोड किया जा रहा है, सूचना पर ब्यौहारी पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो पुलिस को आते हुए देखकर जे.सी.बी. का चालक एवं हाइवा ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी आस पास तलाश किया गया नही मिलने पर मौके से साक्षीगण के समक्ष बिना नम्बर की जे.सी.बी. मशीन एवं बिना नम्बर का रेत लोड हाइवा ट्रक जप्त किया गया है । उक्त जप्तशुदा हाइवा एवं जे.सी.बी. मशीन के इंजन एवं चेचिस नंबर के आधार पर क्रमशः वाहन स्वामियों का आर.टी.ओ. कार्यालय शहडोल से पता कराया जा रहा है। घटनाक्रम के संबंध मे अज्ञात हाइवा एवं जे.सी.बी चालक एवं मालिक के विरूद्ध थाना ब्यौहारी मे अपराध कायम कर धारा 303(2), 317(5) बीएनएस., 4/21 खान खनिज अधिनियम एवं एमव्हीएक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. अरूण पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. बालकरण प्रजापति, प्र.आर. नरेन्द्र उपाध्याय, प्र.आर. केदार सिंह, प्र.आर. दुर्योधन सिंह, आर. संजय द्विवेदी, आर. त्रिलोक सिंह, आर. राजीव सिंह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
बुढ़ार पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही।
थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.12.24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेड़िया की तरफ कुछ व्यक्ति रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर बुढ़ार पुलिस द्वारा सूचना स्थान पर पहुँचकर कुछ समय इंतजार करने के बाद एक ट्रेक्टर मय रेत लोड आते दिखा जोकि पुलिस रोड चेकिंग ट्रैक्टर को रोक कर पूंछताछ करने पर चालक ने अपना नाम जयप्रकाश पिता बाबूलाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम टेड़िया टोला, चौकी केशवाही, थाना बुढ़ार, उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध रेत लोड होना पाया गया, परिवहन के संबंध में कोइ भी वैध दस्तावेज न होना पाया गया। जिससे बुढ़ार पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक विरूद्ध बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में सउनि. अवधराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।