Top News

पुलिस अधीक्षक कि सराहनीय पहल दूरभाष के माध्यम से लोगों की सुन रहे समस्याएं।

 पुलिस अधीक्षक की सराहनी पहल।

पुलिस अधीक्षक दूरभाष के माध्यम से लोगों की सुन रहे समस्याएं।

आगंतुक कक्ष के बाहर बैनर चस्पा कर रखवाया रजिस्टर।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर शहडोल पहुंचने वाले लोगों को कई बार पुलिस अधीक्षक से मुलाकात न होने पर वापस लौटना पडता है जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नही हो पाता था। शहडोल पुलिस अधीक्षक श्रीराम श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनने एवं जानने के लिए एक पहल करते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगंतुक कक्ष में सामने एक रजिस्टर रखवाया है। पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्या लेकर आने वाले लोग रजिस्टर में अपना मोबाइल नंबर और मिलने का उद्देश्य दर्ज करते है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीराम श्रीवास्तव द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर संबंधितों से दूरभाष के माध्यम से बात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश विभाग के संबंधित अधिकारियों को दे रहें है। 

पुलिस अधीक्षक श्रीराम श्रीवास्तव का कहना है पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदक आते हैं लेकिन व्यस्तता एवं मीटिंगों के कारण मुलाकात नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से दूर-दराज से आने वाले आम जन हमसे मिले बगैर चले जाते हैं तो उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमने इस कार्यायल में नई व्यवस्था तैयार की है, हमारी अनुपस्थिति में जो आवेदक या लोग मुझसे मिलने आते है तो वह अपना नाम व मोबाइल नम्बर कार्यालय के आगंतुक रजिस्टर में दर्ज कर दें तथा आने का करण भी दर्ज करें। हम जिस समय भी कार्यालय में वापस पहुंचेंगे तो हम फोन कर समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण करने की कार्यवाहीं भी करेंगे।

Previous Post Next Post