Top News

लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्टॉफ की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित, एवं प्रशासन गांव की ओर अभियान का किया गया शुभारंभ।

कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यालय स्टॉफ की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

प्रशासन गांव की ओर अभियान का किया गया शुभारंभ।

रिपब्लिक न्यूज।।

भोपाल // मध्यप्रदेश के शहडोल मुख्यालय अनूपपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर अंतर्गत कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यालय स्टॉफ के लिए। ( कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट, सह डाटा इन्ट्री ऑपरेटर तथा कार्यालय भृत्य ) की भर्ती संविदा आधार पर 01 वर्ष हेतु की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से 10 जनवरी 2025 शाम 5.00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। 

जिसकी सूचना कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सूचना पटल पर तथा जिला न्यायालय अनूपपुर की आधिकारिक वेबसाईट https://anuppur.dcourts.gov.in/ पर प्रकाशित की गई है। 

जहां से व्यक्ति आवेदन पत्र एवं भर्ती के संबंध में आवश्यक जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका आध्या ने दी है। 

प्रशासन गांव की ओर अभियान का किया गया शुभारंभ

भारत सरकार प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन गाँव की ओर अभियान का शुभारम्भ किया गया।

कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित थें।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

भारत सरकार ने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन के साथ सुशासन को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से जन समस्याओं का निराकरण तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

Previous Post Next Post