राजस्व महाअभियान 3.0
नामांतरण, बटवारा, नक्शा बटाकंन, आरओआर, ई- केवाईसी सहित लंबित राजस्व प्रकरणों का किया जा रहा निराकरण
अनूपपुर 18 दिसंबर 2024/ राजस्व महा-अभियान 3.0 अभियान के तहत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में राजस्व अमला मौके पर पहुंच कर तथा जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे राजस्व शिविरों के माध्यम से लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती आदि संबंधी राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसमें जनता के हित का पूरा ध्यान रखते हुए अभियान के माध्यम से उनकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में वर्तमान की स्थिति में नामांतरण के 824 प्रकरण, बंटवारे के 384 प्रकरण, नक्शे का बटाकंन के 50380 प्रकरण, आधार आरओआर खतरे की लिंकिंग के 17018 प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री 12534 प्रकरण तथा प्रधानमंत्री किसान पोर्टल में ई-केवाईसी 84834 प्रकरण तथा आरसीएमएस में 900 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। ग़ौरतलब है कि राजस्व महा-अभियान 3.0 अब 26 जनवरी 2025 तक चलेगा।
राजस्व महा-अभियान 3.0 में समग्र का आधार से ई केवाईसी, खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग ,फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन , नशे का तरमीम , ग्रामों में बी-1 का वचन ,भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण के प्रकरणों का चिन्हांकन ,पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र कृषकों की ई-केवाईसी, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करना ,राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है। किसानो, ग्रामीणो तथा नागरिकों से अभियान का लाभ लेकर राजस्व संबंधी मामलो के निराकरण की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत डोर टू डोर सर्वे कर दिलाया जा रहा है पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ
नगरीय क्षेत्रों में 22 शिविरों में प्राप्त हुए 190 आवेदन
अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनूपपुर जिले में प्रत्येक पात्र महिला, युवा, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान में जिले के शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर परिषद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है। इन दलों द्वारा घर-घर जाकर शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। यह अभियान शासन के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। इस अभियान का उद्देश्य जनकल्याण पर्व के माध्यम से समस्त योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शासन की चिन्हित योजनाओं का लाभ देना है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा जिले में चल रहे अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड पर भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 18 दिसम्बर तक लगाए गए शिविरों की संख्या 22 है। इन शिविरों में 190 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 91 आवेदन पात्रता अनुसार स्वीकृत किए गए हैं। अस्वीकृत आवेदनों की संख्या 06 है। शेष बचे 93 लंबित आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है।