पूर्व से विवादित है वरिष्ठ शिक्षक गोपाल चौधरी।
पहले भी अवैधफीस की वसूली पर शिकायत हुई।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला अंतर्गत बुढार विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकहो में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक गोपाल चौधरी निकलकर सामने आई एक तस्वीर ने शिक्षा विभाग को शर्मशार कर दिया। जहां पदस्थ एक शिक्षक की विद्यालय में बैठकर शराब पीने की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। बताया गया कि, यह तस्वीर विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष की है। वहीं दूसरी ओर शराबी शिक्षक ने साफ तौर पर कहा कि, मुझे बदनाम करने की साज़िश की गई है और यह कारनामा प्रभारी प्राचार्य ने किया है। जिसके बाद यह मामला विभागीय जांच के दायरे में है।
लेकिन पूर्व से विवादित है वरिष्ठ शिक्षक गोपाल चौधरी इनके द्वारा कभी-भी विद्यालय में सहपाठी कर्मचारी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रहा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर संबंधित कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़ा होता रहता वाद विवाद की स्तिथि बना रहता है।
विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ भी इनका विवाद होता रहता है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर के प्रभार में रहते हुए बच्चों से अवैध परीक्षा फीस की वसूली भी इनके द्वारा किया गया था।
स्वयं को बचाने के लिए वहीं दूसरी ओर इन तथ्यों को लेकर शराबी वरिष्ठ शिक्षक गोपाल चौधरी ने प्रभारी प्राचार्य महेंद्र सिंह के विरुद्ध थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके बाद अब यह मामला अपराधिक जांच का विषय भी बना हुआ है। दर्ज शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जांच करने जुटी हुई है। जिसके बाद संभवतः कोई ठोस कार्रवाई भी देखने मिल सकती है और प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही साबित होने पर, उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया जा सकता है।
शिक्षक गोपाल चौधरी ने अमलाई थाने में दिए अपने शिकायतपत्र में प्राचार्य पर आरोप लगते हुए बताया है कि, शराब पीते हुए वायरल तस्वीर के पीछे विद्यालय के ही प्राचार्य महेंद्र सिंह की साजिश है। वायरल तस्वीर एक स्थानीय होटल की है। यह उल्लेख भी किया कि, वह अनुसूचित वर्ग के हैं और वह प्रभारी प्राचार्य के इन कृत्यों के चलते मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।
प्रभारी प्राचार्य ने इन आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा बताया था। बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोप के बीच का सच खुद-ब-खुद जांच बाद सामने होगा। अब देखना होगा कि, पुलिस और विभागीय जांच के बाद किस पर क्या एक्शन लिया जाएगा।