15 नवम्बर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस।
माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री होंगे जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल।
229.66 करोड़ रूपये के निर्माण कार्याें का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह को वर्चुअली करेंगे सम्बोधित।
कलेक्टर ने पत्रकारवार्ता में दी पत्रकारों को जानकारी।
शहडोल मुख्यालय भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवम्बर 2024 को संभागीय मुख्यालय शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन।
प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगु भाई पटेल, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होगा।
राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियां की जानकारी पत्रकारवार्ता में देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पारंपरिक लोकनृत्यों गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना नृत्यों की प्रस्तुतियां लोक कलाकारों द्वारा दी जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में महिला बाल विकास विभाग, वन विभाग, शिक्षा एवं ट्रायवल विभाग, आजीविका मिशन, हथकरघा विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपस्थित जनमानस को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली सम्बोंधित करेंगे।
कलेक्टर ने पत्रवार्ता में बताया कि माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 229.66 करोड़ रूपये की लागत से 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 68.15 करोड़ रूपये की लागत से 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 161.51 करोड़ रूपये की लागत के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
