Top News

राजस्व महा अभियान तीन प्रदेश में चलाया जाएगा - मुख्यमंत्री।

15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा राजस्व महा अभियान। 

राजस्व महा अभियान से पीड़ित व्यक्तियों को मिलेगी राहत। 

राजस्व महा अभियान तीन का पुनः होगा आयोजन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // राजस्व महा-अभियान प्रथम चरण (जनवरी- मार्च 2024) एवं द्वितीय चरण (18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024) की सफलता को देखते हुए, मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व विभाग अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने हेतु राजस्व महा-अभियान 3.0 का आयोजन 15 नवंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक किए जाने का निर्णय लिया गया है।

अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों (आरसीएमएस ) में लम्बित प्रकरणों (नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन) का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक़्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, आधार का नम्बर आरओआर से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन है।

अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, के साथ परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन, सीमांकन, नक्शे-खसरे में बटंकान की कार्यवाही की जाएगी।

एमपीटाॅस पोर्टल पर नवीन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ।

प्रदेश सरकार के नियमों अनुसार छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ के लिए सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने जानकारी दी है कि ज़िले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024 -25 के म०प्र० योजना ट्राइवल अफेयर्स एंड शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम MP TAAS Portal पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाईन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन एमपी टास पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें।

Previous Post Next Post