रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल दिनांक 15.11.2024 को मान.राज्यपाल महोदय म.प्र. शासन एवं मान. मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. शासन के जिला शहडोल भ्रमण कार्यक्रम पर शहर की यातायात व्यवस्था, वाहनों का डायवर्सन एवं पार्किंग प्लान।
1. अनूपपुर से उमरिया कटनी/ कटनी उमरिया से अनूपपुर।
अनूपपुर से उमरिया कटनी की ओर जाने वाले भारी वाहन/ रुटीन सवारी बसें बुढार के जैतपुर चौराहा से जरवाही, चन्नौडी, केरहा, भठिया, रसमोहनी, चुहिरी, गोहपारू होकर पुराना थाना सोहागपुर राजाबाग अण्डरब्रिज से नये बायपास होकर उमरिया कटनी की ओर जाएंगे एवं कटनी उमरिया से अनूपपुर जाने हेतु चंदनिया बैरियर से न्यू बायपास से पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज होकर गोहपारू, रसमोहनी, भठिया, जैतपुर चौराहा होकर अनूपपुर की ओर जाएंगे।
2. अनूपपुर से रीवा/ रीवा से अनूपपुरः- अनूपपुर से रीवा की ओर जाने के लिये बुढार के जैतपुर चौराहा से जरवाही, चन्नौडी, केरहा, भठिया, रसमोहनी, चुहिरी, गोहपारू होकर रीवा की ओर जाएंगे । रीवा से अनूपपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गोहपारू से रसमोहनी, भठिया, जैतपुर चौराहा होकर अनूपपुर की ओर जाएंगे । कोई भी भारी वाहन बाणगंगा तिराहा की ओर नहीं जाएंगे।
3. रीवा से उमरिया कटनी/ उमरिया कटनी से रीवाः
रीवा से उमरिया कटनी जाने हेतु पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज से नये बायपास होकर उमरिया कटनी की ओर जाएंगे इसी प्रकार कटनी उमरिया से रीवा जाने हेतु चंदनिया बैरियर, पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज से होकर गोहपारू- रीवा की ओर जाएंगे । कोई भी भारी वाहन बाणगंगा तिराहा होकर नहीं जाएंगे ।
4. सिंहपुर से रीवा, उमरिया, कटनी/ रीवा, कटनी, उमरिया से सिंहपुर।
सिंहपुर से रीवा की ओर जाने वाले भारी वाहन बमुरा तिराहा से खैरहा, बुढार, जैतपुर तिराहा, भठिया, रसमोहनी, गोहपारू होकर रीवा की ओर जाएंगे एवं सिंहपुर से उमरिया कटनी जाने हेतु गोहपारू से पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज नये बायपास होकर उमरिया कटनी की ओर जाएंगे इसी प्रकार रीवा से सिंहपुर जाने हेतु गोहपारू से रसमोहनी, भठिया, जैतपुर चौराहा, बुढार, खैरहा, बमुरा तिराहा होकर सिंहपुर की ओर जाएंगे एवं कटनी, उमरिया से सिंहपुर जाने हेतु चंदनिया बैरियर, पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज, रीवा रोड, गोहपारू, रसमोहनी, भठिया, जैतपुर चौराहा, बुढार, खैरहा, बमुरा तिराहा होकर सिंहपुर की ओर जाएंगे।