Top News

दीपक तले अंधेरा के तर्ज पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम।

जिला के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किए जा रहे आयोजित।

जिला मुख्यालय परिसर में फैला सभी किनारों पर कुड़ा कचरा।

नगर की हालत दयनीय स्वच्छता पखवाड़ा बना मजाक।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल शासन के दिशा निर्देश अनुसार मुख्यालय जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत साफ सफाई किया जा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों का यामला भी स्थानीय स्तर पर जाकर अपने क्षेत्रों में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए झाड़ू  लगाकर कचरा फेंक रहे हैं। 

दीपक तले अंधेरा के तर्ज पर जिला मुख्यालय का कलेक्ट्रेट परिसर। 

लेकिन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कई किनारों पर कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। कलेक्टर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के लिए अंदर जाने वाले गेट के बगल में कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है। ऐसा ही वही परिसर के अंदर आजीविका मिशन कार्यालय के बगल से अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर कार्यालय जाने के रास्ते पर कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है।

जबकि शासन के निर्देश अनुसार देश के सभी प्रदेश के क्षेत्रों में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी शासकीय विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यालय परिसर और शासकीय विद्यालयों के साथ साथ सभी शिक्षण संस्थाओं पर स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित कर साफ़ सफाई किया जा रहा है।

Previous Post Next Post