निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त के साथ समय-सीमा में कराएं पूर्ण- सीईओ जिला पंचायत।
विभागीय निर्माण कार्यों की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा।
रिपब्लिक न्यूज।। शहडोल मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर. अंजली ने विभिन्न कार्य विभागों द्वारा किये जा रहे आधे-अधूरे निर्माण कार्याें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य आधे-अधूरे है उसे समय-सीमा में पूर्ण कराए, कोई भी कार्य लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त हो यह भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्याे संख्यात्मक प्रगति न हो यह कार्याें की प्रगति मैदानी स्तर पर दिखना चाहिए और विभागीय अधिकारी निर्माण कार्याें की सतत रूप से समीक्षा करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर. अंजली ने भूमिपूजन व लोकार्पण के कार्याें की भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन, महिला बाल विकास, पीएम जनमन योजना, जल संसाधन, सड़क व बाउंड्री वाल निर्माण कार्य के साथ खनिज मद के कार्यो, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा किए तथा प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन प्रतीक खरे, जिला महिला बाल विकास अधिकारी मनोज लारोकर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला मुख्यालय के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।