Top News

बिचारपुर कोल माईन अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड द्वारा मनाया गया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा साथ ही पौधारोपण एवं जागरूकता रैली निकाली गई।

विचारपुर कोल माइंस अल्ट्राटेक सीमेंट बलबमटेड द्वारा मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा।

भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान।

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 के तहत संभागीय मुख्यालय के समीप संचालित विचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 के तहत संभागीय मुख्यालय के समीप संचालित बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, ग्राम सिंदूरी (चुनिया) के संस्थान प्रमुख सैयद कादरी के मार्गदर्शन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2024 बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, 

जिस कड़ी में आज दिनांक 28.09.2024 को सफाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन अधिकारी के मुखिया कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (आई.ए.एस.), जिला पंचायत सीईओ अंजली रमेश (आई.ए.एस.) अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविंद शाह (आई.ए.एस.) की उपस्थिति गरिमामयी रही। 

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर द्वारा बिचारपुर कोल माईन में कार्यरत सफाई मित्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हे पुरस्कृत किया गया, तथा “एक पेड़़ माँ के नाम थीम के तहत वृक्षारोपण कार्य भी किया और खदान परिसर एवं आस पास क्षेत्र पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन भी किया।


विदित हों कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप बिचारपुर कोल माईन में दिनांक 17 सितम्बर 2024 स्वच्छता सेवा पखवाड़ा - 2024 बड़े़ ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, जिसके तहत निर्धारित तिथि अनुसार विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता शपथ और बैनर, स्टैडी / डिजिटल प्रदर्शन, एवं कार्यालय माईन परिसर में स्वच्छता अभियान, "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान, कार्यालय के समीपवर्ती स्थान पर साफ सफाई स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों का वितरण, निबंध/ वाद-विवाद/ नारा लेखन/ ड्राइंग/ पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता तथा कचरे से कला बनाने की परियोजना, तथा वॉकथॉन, सफाई मित्र अभियान का आयोजन का कार्यक्रम किया गया।

दिनांक 01.10.2024 को निकटवर्ती विद्यालय ग्राम सिंदूरी स्थित माध्यामिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं संचालित आंगनबाड़ी भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। 

अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, बिचारपुर कोल माईन, ग्राम सिंदूरी में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024 के कार्यक्रम में खदान में कार्यरत समस्त कर्मचारियों, श्रमिकों ने बढ़ - चढ़ कर अपनी अपनी सहभागिता निभाई।

Previous Post Next Post