Top News

आयुष्मान योजना में शामिल हुऐ कई शासकीय विभाग के कर्मचारी।

आयुष्मान योजना में शामिल किए गए कई शासकीय विभाग के कर्मचारी आंगनवाड़ी सहित आशा, ऊषा कार्यकर्ता।

अन्य को मिलेगा 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ।


रिपब्लिक न्यूज।।

भोपाल मध्यप्रदेश शासन ने आयुष्मान योजना में शामिल किए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईज़र, कोटवार और कई संविदा कर्मियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत किया गया है।

आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में पूर्व स्वीकृत पात्र श्रेणियों में इन नई श्रेणियों को भी शामिल किया गया है। इस आशय का आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है।

योजना में कई विभागों में पदस्थ कर्मचारी पात्र नहीं।

आयुष्मान योजना में कुछ परिवारों को अपात्र भी घोषित किया गया है। जिसमें ऐसे परिवार जिसका कोई भी सदस्य गत तीन वर्षों में से किसी भी वर्ष में आयकर दाता हो, ऐसे परिवार जिसका कोई भी सदस्य किसी अन्य शासकीय योजना से निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता हो और ऐसा परिवार जिसका कोई भी सदस्य शासकीय कर्मचारी होने के साथ-साथ राज्य शासन अथवा केन्द्र शासन की किसी अन्य योजना अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के पात्र हो शामिल होंगे।

Previous Post Next Post