Top News

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 16 सितंबर तक।

जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में प्रवेश हेतु आवेदन 16 सितंबर 2024 दिनांक तक।

छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के व्यौहारी क्षेत्र प्राचार्या जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ ने जानकारी दी है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ, ब्यौहारी, जिला-शहडोल (म.प्र.) की कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं।

जिसमें इच्छुक अभ्यार्थी इस वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर अपना आवेदन भर सकते है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 16.09.2024 निर्धारित की गई है। सत्र 2024-25 में शहडोल जिले मे निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं इसके लिए पात्र हैं।

आवेदन पत्र भरने हेतु पात्रता एवं निर्देश संबंधी अधिक जानकारी वेबसाईट https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध है, साथ ही हेल्प डेस्क नं. 8085257727 एवं 8770285208 पर संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post Next Post