खनिज विभाग द्वारा कोयले के अवैध परिवहन पर की कार्यवाही।
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने किया जप्त।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला में आज दिनांक को खनिज विभाग शहडोल द्वारा लगातार आ रही कोयला के अवैध खदान में उत्खनन कारोबार से सम्बंधित शिकायत की जाँच की गयी। जिसमे ग्राम नवलपुर धनगवां तथा आस पास के क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया गया। जिसमे ग्राम चापा के पास एक लाल रंग के महिंद्रा ट्रेक्टर ट्राली को कोयला खनिज का परिवहन करते रोका गया। जिसमे रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है इसका इंजन क्र NSD7KAE1145 है। मौके पर ट्रेक्टर चालक द्वारा भरा वाहन भगाने की कोशिश की गयी परन्तु विभाग के अमले द्वारा इसका पीछा करके वाहन को रोक लिया परन्तु ट्रेक्टर चालक वाहन वाहन से कुद कर भाग गया l उक्त ट्रेक्टर की ट्राली में कोयला भरा हुआ है और जिके ऊपर पराली से ढाका गया है जिसे कोयला खनिज स्पष्ट दिखे नहीं।
मौक़े पर कोयला खनिज से भरा हुआ ट्रेक्टर ट्रॉली मय खनिज के जप्त किया गया एवं थाना सोहागपुर परिसर में खड़ा करवाया गया है। ट्रेक्टर के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जिस पर कोयला खनिज का अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक अभिषेक पटले द्वारा की गयी है।