Top News

नाबालिग बालिकाएं पहुंचे अपने अपने घर, थाना प्रभारी के साथ पदस्थ पुलिसकर्मियों की त्वरित सक्रिय कार्यवाही का परिणाम है।

पुलिस की सक्रियता से नाबालिग बालिका की आई घर।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के थाना खैरहा में एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी दर्ज कराई गई जिसमें थाना के अप. क्र. 221/24 धारा 137 बी.एन.एस के अंतर्गत गुम हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने चंद घंटों में दस्तयाब कर लिया है।

 यह सफलता पुलिस की त्वरित और सक्रिय कार्यवाही का परिणाम है।

घटनाक्रम इस प्रकार है कि थाना खैरहा में 2/8/24 को एक नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खैरहा और उनकी टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की और कई स्थानीय लोगों से संपर्क किया।


लगातार प्रयासों और सक्रियता के चलते, पुलिस ने कुछ घंटों में ही बालिका को राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सक्रिय कार्यवाही ने न केवल बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उ.नि. दिलीप सिंह के नेतृत्व में सउनि. रामकरण सिंह, प्र.आर. रामनाथ बांधव म.आर. आशा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

थाना खैरहा पुलिस की तत्परता से बच्ची सुरक्षित पहुंची घर। 

दिनांक 2/8/24 को थाना प्रभारी खैरहा और उनकी टीम बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे जब उन्हें प्राथमिक शाला अर्झुला के प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात 2 वर्षीय बच्ची कई घंटों से स्कूल के पास खड़ी है और रो रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की फोटो क्षेत्र के ग्रुपों में शेयर कर और स्थानीय लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। पता चला कि बच्ची लखवारिया की भूरी बाई बैग की पुत्री है जो खेलते-खेलते ग्राम अर्जुला पहुंच गई थी।

पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके मामा रंजन बैगा के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सजकता, तत्परता से बच्ची को उसके परिजन तक पहुंचाया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उ.नि. दिलीप सिंह के नेतृत्व में सउनि. रामकरण सिंह, आर. गिरिराज कंसाना, सतीश चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही।


 

Previous Post Next Post