अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोरकर के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत 01 मार्च 2024 से 08 मार्च 2024 तक विविध जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कन्या महाविद्यालय शहडोल के बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक संजीता भगत द्वारा महिलाएं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के विषय में बताया गया, एवं कार्यालय वन स्टाप सेन्टर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सेवाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी प्रदाय किया गया।
कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के बालिकाएं एवं सहायक प्रध्यापक डॉ वीणा मेश्राम, डॉ कुमुद साण्डया, डॉ सुनिता सिंह मरकाम, डॉ यमुना धुर्वे, कार्यालय वन स्टाप सेन्टर से केस वर्कर रेणु श्रीवास्तव परामर्शदाता सपना पाण्डेय उपस्थित थे।

