नंद के घर आनंद भयो
जय कन्हैया लाल की
जिले में उल्लास और भक्ति मय तरीके से मनाया गया श्री कृष्ण पर्व।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा विभिन्न धार्मिक स्थानो पर में आस्था, उल्लास व भक्ति मय वातावरण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनसे जुड़ी लीलाओं और प्रसंगों के बारे में व्याख्यान तथा चरित्र चित्रण कार्यक्रम, भव्य शोभा यात्रा, श्री कृष्ण लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिले भर में उल्लास और भक्ति मय माहौल में आयोजित किए गए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम।
शासन के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा विभिन्न धार्मिक स्थानो पर में आस्था, उल्लास व भक्ति मय वातावरण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनसे जुड़ी लीलाओं और प्रसंगों के बारे में व्याख्यान तथा चरित्र चित्रण कार्यक्रम, भव्य शोभा यात्रा, भंडारा प्रसाद, श्री कृष्ण लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालयों तथा स्कूल के विद्यार्थियों को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से सीख लेकर हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिये।
महाविद्यालयों तथा स्कूल के विद्यार्थियों को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से सीख लेकर हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिये। इसी कड़ी में आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में श्री कृष्ण पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा व काफी संख्या में बालिकाएं उपस्थित थी।
