Top News

अवैध अतिक्रमण कर शकील दिखा रहा गुंडई, शासकीय स्कूल आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप हड्डी गोदाम खोलकर फैला रहा प्रदूषण।

अवैध अतिक्रमण कर शकील दिखा रहा गुंडई।

दो जिलों के वोटर लिस्ट में दर्ज कराई है नाम निर्वाचन आयोग को किया गुमराह।

आबादी वाले क्षेत्र और स्कूल आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत भवन कार्यालय के समीप हड्डी गोदाम खोलकर फैला रहा प्रदूषण।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय संभाग एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की लचर एवं निष्क्रिय कार्यप्रणाली के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है "आल इज वेल " इन दिनों दबंगों, अवैध अतिक्रमण कारी माफियाओं का बोल बाला देखने को मिल रहा है वहीं अवैध अतिक्रमण करने वाले माफिया ने तो एक नहीं दो जिलों के चुनाव निर्वाचन आयोग को गुमराह करते हुए दो जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की लचर निष्क्रिय कार्यप्रणाली की धज्जियां उड़ा रहा हैं।

एक ताजा मामला प्रकाश में आया है शहडोल संभाग के उमरिया जिला के तहसील पाली विधानसभा मानपुर 90 भाग संख्या 300 देवगवां 402 और शहडोल जिला के विधानसभा जयसिंहनगर 84 भाग संख्या 159 शम्भू नाथ वार्ड 160 का मामला है जहां एक अवैध अतिक्रमण माफिया शकील की गुंडई के आगे प्रशासनिक अधिकारी लाचार बेबस नजर आ रहे हैं जो दो जिलों के जिला अधिकारियों के लिए चुनौती बना बैठा हुआ है।

अवैध अतिक्रमण माफिया शकील ने दो जिलों के चुनाव आयोग को किया गुमराह कर दोनों जगहों पर दर्ज कराई है नाम। 

मै शंकर बैगा पिता राम लखन बैगा पंच वार्ड न0 06 ग्राम देवगवा ने सामुहिक रूप से कमिश्नर को शिकायत पत्र दिया, जिससे बताया की हमारे ग्राम देवगवां मे शहडोल निवासी शकील अहमद द्वारा शासकीय जमीन खसरा नं 135 मे लगभग ढाई एकड जमीन मे अवैध कब्जा किया गया है। जिसमें बाउंड्री वाल भी करवाया गया है शकील अहमद का हड्डी गोदाम गांव के बीच में है जिससे गाँव मे गंदगी व बहुत बदबू रहती है। जिसे हटाने के लिए कई बार कहा गया लेकिन वह नही मानता ऊपर से दादागिरी करता है।

शकील अहमद द्वारा फर्जी तरीके से दो जगह के वोटर लिस्ट मे नाम जुडवाया गया है। विधानसभा मानपुर 90 भाग संख्या 300 देवगवां 402 विधानसभा जयसिंहनगर 84 भाग संख्या 159 शम्भू नाथ वार्ड के संख्या 160 जिसकी शिकायत पहले भी अनुविभागीय अधिकारी को दि गई है किन्तु आज तक किसी भी तरह से कोई कार्यवाही नही की गई है।

हड्डी गोदाम की दुर्गन्ध से परेशान स्कूल,आंगनबाड़ी के बच्चों सहित ग्रामीण।

ग्राम देवगवां पटवारी हल्का सेमरिहा, तहसील पाली, जिला उमरिया, पंचायत सेमरिहा स्थित शासकीय स्कूल एवं आबादी के बीच स्थित हड्डी गोदाम से वहां के स्थानीय नागरिकों को उनके रहन सहन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम देवगवां स्थित हड्डी गोदाम संचालक शकील अहमद निवासी इतवारी मोहल्ला के द्वारा संचालित किया जा रहा है। गोदाम में रखे हड्डी से बहुत गंदगी बदबू में सड़न की गंध आती है जिससे वहां के रहवासी और वही में स्थित स्कूल एवं ग्राम पंचायत कार्यालय आंगनवाड़ी केन्द्र स्थित है।

मांस के सड़न गलन की दुर्गन्ध से विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही उत्पन्न। 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हड्डी गोदाम संचालक शकील मुस्लिम से कई बार निवेदन किया गया है कि गोदाम अन्य जगह में संचालित कर ले जिससे यहां के निवासियों को दुर्गन्ध व बदबू से निजात मिल जायेगा परंतु संचालक के द्वारा दूसरे स्थान पर हड्डी गोदाम ले जाने से मना कर रहा मै शंकर ग्राम देवगवां मे पंच पद पर हूं तथा ग्रामीण खिल्लू वंशकार,संजू बैगा ने जिले व संभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि शकील अहमद निवासी इतवारी मोहल्ला शहडोल के द्वारा हमारे ग्राम देवगवां भवन पंचायत के सामने जानवरो की हड्डी इकठ्ठा कर रहा है जिससे हम गाँव वालों को काफी समस्या हो रही है कई बार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा है।

 माना करने पर जान से मारने की धमकी देता है तथा गाली गलोज करता है साथ में मारपीट करवाता है आबादी वाले क्षेत्र में स्थित हड्डी के गोदाम से गांववासियों को उसके बदबू व दुर्गन्ध से विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रहा है।

गोदाम हटाने के लिए सरपंच सहित स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर, कमिश्नर से की मांग। 

ग्राम पंचायत सेमरिहा के सरपंच फूलवती, मुन्ना, संजू धनपत, रंजन, शंकर ,बेला बैगा, हरी लाल, रामस्वरूप, अमित कुमार ,बालकरण, राकेश, सोनू बैगा, सत्यपाल, उमेश वंशकार, कन्हैया बैगा, बबुआ, धनी बैगा, मीरा, अकाली, ठाकुर दिन ,श्याम, मुन्ना बैगा, सूरज लाल बैगा, मिलन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित जनसमूह रहा है ग्राम देवगवां, तहसील पाली जिला उमरिया।

ग्राम पंचायत सेमरिहा के स्थानीय निवासियों ने उमरिया कलेक्टर एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर से मांग करते हुए कहा कि हमारे ग्राम पंचायत में बाहरी व्यक्ति शकील मुस्लिम द्वारा अनाधिकृत जमीन कब्जा व गांव मे अशांति फैलाने वाले अवैध अतिक्रमण कारी शकील अहमद के द्वारा जानवरो की हड्डी इकठ्ठा करने वाले गोदाम को हटवाया जाए तथा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

Previous Post Next Post