Top News

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का डीएमएफ से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, छत पर स्थापित सौर संचालित सोलर पैनल के माध्यम से बिजली मिलेगी मुफ्त।

जिले के 70 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का डीएमएफ से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण। 

जिला प्रशासन की पहल से नन्हे बच्चों को मिली सुविधाएं।

रिपब्लिक न्यूज।।

अनुपपुर // मध्यप्रदेश शहडोल मुख्यालय जिला प्रशासन अनुपपुर के द्वारा स्कूली शिक्षा को सुदृढ करने के लिए आदर्श संरचना कार्य के माध्यम से जहां एक ओर भवनों का नव निर्माण कराया जा रहा है  वही आंतरिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के सतत मार्गदर्शन में सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत जिले के कक्षा 1 से 8 तक संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नि:शुल्क गणवेश,पाठ्य पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के साथ ही शाला भवनों की आदर्श संरचना  का कार्य मुस्तैदी  के साथ कराया जा रहा है। जिले की ऐसी शाला जिनमे भवन संबंधी उचित व्यवस्था नहीं है तथा कई ऐसे विद्यालय हैं जो मरम्मत योग्य है ऐसे स्कूलों को चिन्हित करके उनकी आदर्श संरचनाओं का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक प्रयास सुनिश्चित किए गए है। जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि द्वारा वर्ष 2022-23 में जिले के 70 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अधोसंरचना विकास के तहत आवश्यकता के अनुरूप स्कूल शाला भवन निर्माण की स्वीकृत प्रदान कर स्कूल शाला प्रबंधन समिति को निर्माण कार्य का दायित्व दिया गया जिसके परिणाम स्वरुप विकासखंड पुष्पराजगढ़ में 56 विकासखंड जैतहरी में 6 तथा विकास खंड अनूपपुर में 7 एवं विकासखंड कोतमा में 1 भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई गुणवत्ता के साथ समय अवधि में कार्य की पूर्णता के लिए सतत पर्यवेक्षण होने से 12 माह की समयावधि में 30 से ज्यादा स्कूल शाला भवन के निर्माण कार्य शाला प्रबंधन समिति द्वारा पूर्ण कर लिया गया है इन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अब अपने विद्यालय को सर्व सुविधा युक्त प्राप्त करने से काफी खुश है।

जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर बनाए गए इन शाला भवनों में जहां विद्युत की सुविधा दी गई है वही दिव्यांगजन हेतु रैंप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। स्कूली बच्चों को आकर्षित करने के लिए नवनिर्मित विद्यालय भवनो में शिक्षाप्रद चित्रकारी की गई है। 

घर की छत पर स्थापित करें सोलर पैनल, पांऐ 78 हजार तक की सब्सिडी का लाभ। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ विगत 13 फरवरी 2024 को किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्‍य है कि परिवारों की छत पर स्थापित सौर संचालित सोलर पैनल के माध्यम से 300 यूनिट तक मुफ्त/ कम लागत की बिजली मासिक रूप से उपलब्ध करना है। योजना के तहत घरों की छतों पर स्थापित सोलर पैनल लगाने हेतु 78 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है। इस योजना के क्रियान्वयन से नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।  

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत के सरपंच के नेतृत्व में परिवारों के पंजीकरण हेतु प्रोत्साहन एवं पंजीकरण कैम्प का आयोजन किए जाने के निर्देश पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए हैं। साथ ही जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्था (एनआईआरडी) हैदराबाद द्वारा नियुक्त यंग प्रोफेशनल को कैम्प में सम्मिलित कर पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग प्राप्त कर निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों द्वारा पंजीकृत परिवारों को योजना के लाभ के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिले वासियों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। 

Previous Post Next Post