Top News

कोयला निकलने के बाद अवैध उत्खनन कोयला के तीस खदानों को प्रशासन ने किया बंद।

कोयला के अवैध उत्खनन रोकने के लिए 30 गढ्ढों को किया गया बंद।

किसके सह पर निकले जा रहा अवैध उत्खनन कोयला।

नहीं रुक रहा विजय कुमार का अवैध उत्खनन कोयला खदान कारोबार व्यापार।

रिपब्लिक न्यूज।। 

शहडोल मुख्यालय जिला के कई इलाकों में अवैध उत्खनन कारोबार जोर शोर से चल रहा है ऐसा ही अवैध उत्खनन कारोबार जिला के सोहागपुर, बुढार, धनपुरी, और अमलाई थाना क्षेत्र में खुले आम कोयलें का अवैध उत्खनन कारोबार चल रहा है।

सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी जिसमें जिला कलेक्टर तरूण भटनागर ने संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए खनिज अधिकारी कलेक्टर के मार्गदर्शन निर्देशन में शहडोल जिले के अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन क्षेत्रों में हो रहे परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम बटुरा तहसील बुढार थाना अमलाई में अवैध रूप से खनिज कोयला उत्खनन हेतु बनाये गये 30 गढ्ढो को बंद किया गया।

अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पुनः अवैध कोयला उत्खनन हेतु गढ्ढे निर्मित बनाए अवैध उत्खनन किये जाने पर खनिज विभाग को तत्काल सूचना दें। जिससे अवैध कोयला अवैध उत्खनन कारोबार परिवहन की रोकथाम की जा सकें।

Previous Post Next Post