Top News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण एवं ग्राम पंचायत में भूमिपूजन के साथ-साथ निर्माण कार्यों का लोकार्पण।

ऐंताझर का शांतिवन एवं स्वच्छ तालाब दूसरो के लिए नजीर विधायिका।

पौधारोपण के साथ विकाश कार्यों का किया गया लोकार्पण-भूमिपूजन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार मुख्यालय जिला शहडोल प्रशासन के द्वारा एक वृक्ष मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में पेड़ पौधे धरती की शान है,आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित स्वस्थ एवं बेहतर जीवन के लिए पेड़ो की अत्यंत आवश्यकता है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आहवान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत ऐताझर गांव में भी पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करने पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी उपस्थित विचारधाराएं जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह ने सोहागपुर जनपद के ग्राम ऐंताझर मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण एवं ग्राम पंचायत में खेल मैदान के भूमिपूजन के साथ-साथ सगरा तालाब में निर्मित घाट के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री संतोष लोहानी,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता,पूर्व जनपद सदस्य अनिल द्विवेदी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य मधु श्रीवास्तव, सरपंच मैकू बैगा, उपसरपंच गायत्री शर्मा, पड़मानिया सरपंच कमलेसिया बैगा, पेंशनर्श संघ के संभागीय उपाध्यक्ष रविकरण त्रिपाठी, आर्किटेक्ट इजी श्रेयांस मित्तल, क्षेत्रीय थाना प्रभारी आरपी रावत के साथ दक्षिण वन मंडल की वन मंडलाधिकारी श्रद्धा पंद्रे मंचासीन रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी,जनमानस सहित जिले के नागरिकों द्वारा उत्साह व उमंग के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा में हरियाली लाने अपना कर्तव्य निभा रहे है। विधायिका श्री सिंह ने ऐंताझर गांव के विकाश कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यहां का स्वच्छ घाटो से सुसज्जित सगरा तालाब एवं बेहतर शांतिवन अन्य पंचायतों के लिए अनुसरण योग्य हैं। उन्होनें गांव में निर्माणाधीन दक्षिणमुखी हनुमान मन्दिर के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर न सिर्फ गांव बल्कि क्षेत्रीय जनो के लिए आस्था का केंद्र बनेगा। विधायक ने कहा कि आपके गांव में हमारे पार्टी का इतना सक्रिय सुशील भैया जैसे जनप्रतिनिधि है जो हर समय गांवो के विकास की चिंता और काम की बात करने वाला हो तो वहा के विकास को कौन रोक सकता है।

उन्होनें तालाब गहरीकरण,सामुदायिक भवन सहित विभिन्न मांगो को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि गांव के विकास हेतू हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं।

अतिथियों के स्वागत उद्धबोधन में पूर्व उपसरपंच सुशील शर्मा ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों एवं आवश्यकता पर बल देते हुए मंदिर परिसर के सौंदरीकरण, सामुदायिक भवन,तालाब गहरीकरण सहित अन्य मांगों की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिण वन मंडल की वन मंडलाधिकारी श्रद्धा पंद्रे ने कहा कि जिस गांव में सुशील जी जैसे सजग जनप्रतिनिधि होगे वहा का विकाश नहीं रुक सकता। उन्होंने वनविभाग से एक सामुदायिक भवन का शीघ्र निर्माण कराने के साथ मंदिर परिसर के विकाश हेतु हर संभव मदद करने को कहा।कार्यक्रम को मनोज गुप्ता एवं अनिल द्विवेदी ने संबोधित करते हुए गांव के शांतिवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सारहना करते हुए नागरिकों से पूर्वजों की भांति बाग बगीचा लगाकर उसे संरक्षित करने का आहवान किया।कार्यक्रम में विधायक मनीषा सिंह को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया,इसके अलावा मनोज टीवीएस के मनोज गुप्ता, इंजी संतोष लोहनी, इंजी श्रेयांस मित्तल, बाल्मीक साहू, मधु श्रीवास्तव,नीलम चतुर्वेदी एवं श्री सिंह का भी साल श्रीफल से सम्मानित किया गया वहीं छात्रों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व उपसरपंच सुशील शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों का पुष्पगुच्छ से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने सर्वप्रथम निर्माणाधीन मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमानजी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। अतिथियों ने सगरा तालाब में नवनिर्मित घाट का लोकार्पण व खेल मैदान निर्माण का भूमिपूजन के उपरांत शान्ति वन, सगरा तालाब एवं हनुमान मंदिर परिसर में वृहद पौधारोपण किया गया।

जिसमें विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण कार्य किया गया जिसमें रोपण पोंधे जामुन, नीम,आम, अमरूद, आंवला, नीबू, पीपल, बरगद, कोल्हर, अशोक, गुलमोहर के करीब साढ़े चार सौ पौधो का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विधायक मनीषा सिंह ने अतिथियों के साथ ग्राम पंचायत भवन पहुंची जहां सरपंच मैकू बैगा व उपसरपंच गायत्री शर्मा ने उनका पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। उन्होनें पंचायत भवन के सुव्यवस्थित होने की सराहना की।

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण तथा अयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन में प्रमुख रूप से दूधी उपसरपंच प्रदीप पटेल, उपसरपंच पड़मनियां अनिल साहू, प्रधानाचार्य सीएस पट्टा वी, अरुण श्रीवास्तव,नीलेश शुक्ला,मनोज श्रीवास्तव, सूर्य प्रसाद शर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, संदीप द्विवेदी, सुमंत शर्मा, केके द्विवेदी, केशव कोल, सुधीर शर्मा, आरसी पटेल,अनुराग द्विवेदी, ज्ञानेंद्र साहू, अभिलाषा मिश्रा,राजेंद्र साहू,चन्द्रशेखर शर्मा, संतोष शर्मा,कुलदीप शर्मा,अनुभव शर्मा,अभिनव मिश्रा,लखन बैगा,संदीप कुशवाहा,सौरभ श्रीवास्तव,सुरेश कोल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post