Top News

निजी अस्पताल में कि गईं सील करने की कार्यवाही, जांच टीम के द्वारा कई कमियां पाई गई

जीवन ज्योति अस्पताल किया गया सील।

डीएचओ ने की कार्यवाही।

जांच पड़ताल में अस्पताल संचालित करने के लिए नहीं पाईं गईं पर्याप्त व्यवस्थाएं।

रिपब्लिक न्यूज।।                                                       

शहडोल कमिश्नर, कलेक्टर के मार्गदर्शन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश में जिला में संचालित अवैध क्लीनिकों, अस्पतालों, पैथालॉजी तथा झोलाछाप डॉक्टरों के चिकित्सालय के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। 

इसी कार्यवाही में आज डी.एच.ओ. डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. एस.डी. कंवर एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार डॉ. आरके वर्मा द्वारा जनपद पंचायत बुढार के अमलाई थाना क्षेत्र में संचालित निजी जीवन ज्योति अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जहां पर जांच में अस्पताल संचालित करने के लिए बहुत सारी कमियां पाई गई जिस कारण संचालित निजी अस्पताल जीवन ज्योति को सील किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामला यह था संबंधित विभाग अधिकारी के निरीक्षण दौरान जांच में पाया गया कि निजी जीवन ज्योति अस्पताल में इलाज के लिए परिसर में पर्याप्त प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं पाया गया जिस कारण अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया था। इसके बावजूद भी संचालित किया जा रहा था जिसे मौके पर ही डीएचओ एवं जांच टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही किया गया।

Previous Post Next Post