Top News

सोशल मीडिया में प्राप्त शिकायतों को कलेक्टर ने लिया संज्ञान।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्राप्त शिकायतों का किया जा रहा निराकरण।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर तरूण भटनागर ने सोशल मीडिया पर प्रकाशित समाचारों के आधार पर संबंधित विभाग अधिकारी जांच करें। 

जिसमें कलेक्टर शहडोल के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर शिकायतों को प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी अर्चना मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया में तहसील सोहागपुर में 4 प्रकरण, तहसील बुढार में सिर्फ 1 शिकायत, तहसील ब्यौहारी में 4, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी की ओर 15 प्रकरण, कार्यपालन यंत्री पीएचई की ओर 5 प्रकरण, सीईओ जनपद पंचायत बुढार कार्यालय में 3 जांच प्रकरण, जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय में 4 प्रकरण, जनपद पंचायत जयसिंहनगर कार्यालय में 1 प्रकरण, डिग्री कॉलेज ब्यौहारी के 4 प्रकरण, जिला अस्पताल शहडोल, एसडीओ ब्रिज कारपोरेशन, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 1-1 प्रकरण दर्ज कर निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए तथा जवाब प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Previous Post Next Post