Top News

अब अधिकारियों के साथ साथ कर्मचारियों की खैर नहीं पटवारी हुए निलंबित।

एसडीएम ने किया पटवारी को निलंबित। 

स्वयं के काम में लापरवाही बरतने पर एस डी एम ने किया पटवारी को निलंबित।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय नगर में उपस्थित प्रमुख सचिव राजस्व भोपाल की समीक्षा बैठक में साइबर तहसील मे प्राप्त होने वाले आवेदनों में हल्का पटवारी की रिपोर्ट पटवारी आई.डी. से भेजा जाता है, लेकिन हल्का पटवारी ग्राम पंचायत बोडरी में पदस्थ महिला एकता गुप्ता के द्वारा प्रकरण में 120 दिन में प्रतिवेदन लगाया गया है जब कि प्रतिवेदन लगाने की समय सीमा समाप्त करने निर्धारित की गई है। इसके बाद भी प्रतिवेदन नही लगाये जाने से हल्का पटवारी का आदेशों की अवहेलना किया जाना घोर लापरवाही एवं उदासीनता की श्रेणी में आता है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने श्रीमती एकता गुप्ता पटवारी हल्का बोडरी को उक्त कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है तथा निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया जाता है तथा नियामानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Previous Post Next Post