Top News

शासकीय अशासकीय भवनों को किया गया अधिग्रहण।

मतदान कर्मचारियों के लिए भवन किए गए अधिग्रहण।

शासकीय एवं अशासकीय भवनों में मतदान दलों के ठहरने हेतु की गई व्यवस्था 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय नगर पालिका में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु लगाये गए मतदान दल सदस्य जो 17 अप्रैल 2024 से आना प्रारंभ कर देंगेे उनके ठहरने हेतु शासकीय एवं अशासकीय भवनों में व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया है कि विधानसभा ब्यौहारी के मतदान दल हेतु भारत माता विद्यालय शहडोल, केशरवानी भवन,सेन्ट्रल एकेडमी, बी.आर.सी. कार्यालय भवन सोहागपुर, जैतपुर विधानसभा के मतदान दल हेतु शा. उ.मा. वि. कन्या सोहागपुर, जयसिंहनगर विधानसभा के मतदाल हेतु टाईम्स पब्लिक स्कूल, समस्त विधानसभा हेतु के.जी.बी. छात्रावास सर्व शिक्षा अभियान, छात्रावास सोहागपुर (महिलाओं हेतु) केजीबी. छात्रावास रमसा निर्धारित किया गया है एवं रघुराज उ.मा.वि. क्र. 1 एवं 2 को रिजर्व रखा गया है।

Previous Post Next Post