जांच के नाम पर समूह की महिला अध्यक्ष से बीआरसी ने महिला से मांगे अनैतिक कार्य करने का भुगतान।
पर्सनल रिलेशनशिप बनाने का बना रहे थे दबाव।
पुलिस प्रशासन विभाग से हुआ शिकायत मामले की जांच में जुट गए पुलिस प्रशासन।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला के एक जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ बीआरसी में पदस्थ शिक्षक द्वारा समूह की महिला अध्यक्ष के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर इल्लीगल रिलेशन बनाने का दबाब बनाने का मामला सामने आया है।
शिकायत की जांच के लिए गए शहडोल बीआरसी के शिक्षक द्वारा महिला अध्यक्ष का मोबाइल नंबर लेकर कार्यवाही नहीं करने के एवज में मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर वीडियो कॉल कर इल्लीगल रिलेशन बनाने का दबाब बनाने की शिकायत पर बुढार पुलिस में की गई है।
बुढार थाना क्षेत्र के लालपुर की रहने वाली एक समूह की महिला अध्यक्ष ने शहडोल बीआरसी में पदस्थ शिक्षक राजेन्द्र निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई थी कि समूह के द्वारा बच्चों को मीनू के आधार पर खाना नहीं दिया जाता है। इसी बात की जांच करने पहुंचे बीआरसी शिक्षक राजेन्द्र निगम ने मामले की जांच करते हुए समूह की अध्यक्षा का मोबाइल नंबर ले लिया और महिला के व्हाटसऐप पर मैसेज भेजते हुए इस बात का दबाब बनाने लगे कि यदि वह इनके साथ पर्सनल रिलेशनशिप रिलेशन बनाती है तो वो उस शिकायत जांच पर कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। लगातार मैसेज भेजने व वीडियो कॉल से परेशान होकर महिला ने मामले की बुढ़ार थाने में शिकायत की।
पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
