Top News

पूर्ण विजय संकल्प के साथ बूथों पर पहुंचेंगे पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता के साथ साथ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता।

पूर्ण विजय के संकल्प के साथ बूथों पर पहुंचेगे कार्यकर्ता।

10 दिन तक 02 घंटे प्रतिदिन बूथ पर देंगे समय।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। पार्टी के इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है-बूथ विजय अभियान, जो आज 13 मार्च से शुरू हो रहा है और 22 मार्च तक चलेगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अभियान के दस दिनों में जिले के सभी 1581 बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ’मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट बढ़ाने की तैयारी करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में कही। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ विजय अभियान के प्रभारी संतोष लोहानी, लोकसभा चुनाव संयोजक प्रकाश जगवानी भी मौजूद रहे।

370 पार का लक्ष्य लेकर बूथों पर उतरेंगे - जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित सभी मोर्चे बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के 10 दिनों में सभी कार्यकर्ता इन कामों को पूरा करते हुए 370 पार के लक्ष्य को बढाने की तैयारी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नव मतदाताओं से संपर्क और संवाद किया जाएगा। वहां के प्रबुद्धजन, की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क की योजना है। इस अभियान के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर उनसे बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सहयोग मांगा जाएगा। बूथ संकल्प हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह बूथ क्र. 125 बरूका, मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर शहडोल बूथ 202 पुरानी बस्ती, जयसिंह मरावी विधायक जैतपुर खैरहा करकटी, शरद कोल विधायक ब्यौहारी सीधी ग्राम कुदराटोला, संतोष लोहानी जिला महामंत्री शहडोल बूथ 142 सोहागपुर में अपना समय देंगे।


भाजपा के कार्यकर्ता दिग्गज नेता का भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा लोगों का विश्वास।

बूथ विजय संकल्प अभियान के प्रभारी संतोष लोहानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष से लगातार दो वर्षो से संगठन के विस्तार और पार्टी के जनाधार वृद्धि के लिए बूथ सशक्तिकरण पर कार्य हो रहा है।

प्रदेश बूथ विस्तारक अभियान -1 एवं 2, बूथ के नेतृत्व का प्रशिक्षण, बूथ विजय संकल्प अभियान, शक्ति सम्मेलन से लेकर बूथ स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए गए। भाजपा की जनसंघ कालीन परंपरा को चलाते हुए घर घर संपर्क, पर्ची वितरण और मतदान के दिन प्रातः परिवार सहित वोट करने के लिए कार्यकर्ता एवं समर्थक परिवार जागरण अभियान प्रभावी रहे हैं। परिणाम मूलक और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हमने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते हुए पार्टी के जनाधार में 8 प्रतिशत जनाधार में वृद्धि की है।

साथ ही लगभग 61 प्रतिशत बूथों पर विजयश्री प्राप्त की कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़े रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर उन्हें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित करें।

Previous Post Next Post