Top News

लोक सेवा केंद्र संचालन हेतु अंतरिम सूची संबंधी दावा आपत्ति 14 मार्च तक किया जा सकता है।

लोक सेवा केंद्र के संचालन हेतु अंतरिम सूची संबंधी दावा आपत्ति 14 मार्च तक।

जिला प्रशासन के सभी क्षेत्रों में छः लोक सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है। 

 रिपब्लिक न्यूज।।                                                        

शहडोल // मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार मुख्यालय जिला अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जानकारी दी है कि जिले में 06 लोक सेवा केंद्रों के संचालन हेतु MP e Tender के माध्यम से निविदा आमंत्रण उपरांत प्राप्त कुल 575 निविदाओं के तकनीकी निविदा से पात्र / अपात्र Select / Reject की अंतरिम सूची www.mpedistrict.gov.in पर अपलोड की गई है।

 www.shahdol.nic.in एवं संबंधित समस्त निविदाकार वेबसाईट का अवलोकन कर सूचित हो, निविदाकारों को पृथक से कोई सूचना तामील नहीं कराई जावेगी। उपरोक्त अनुसार अंतरिम सूची से सम्बंधित दावा/आपत्ति प्रस्तुत किये जाने हेतु दिनांक 12 मार्च 2024 से 14 मार्च 2024 तक नियत किया जाता है. प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण समिति के द्वारा किया जावेगा। दावा आपत्ति प्रस्तुतकर्ता उपरोक्तानुसार दिवसों में अपनी आपत्ति से सम्बंधित सभी दस्तावेज़ कार्यालयीन समय में प्रिया पाठक कार्यालय परिसर सहायक, ई-गवर्नेस कलेक्टर कार्यालय, कमरा नं.18 शहडोल मो. नं. 9669857918 एवं बृजेश द्विवेदी, लेखापाल, ई-गवर्नेस कलेक्टर कार्यालय, कमरा नं. 18 शहडोल मो. नं. 9993062049 अथवा degmsha@mp.gov.in पर जमा प्रेषित कर सकते हैं।

Previous Post Next Post