कन्यादान योजना गरीब और कमजोर तपके के लोगों के लिए हुई वरदान साथ।
पवित्र वेद मंत्रों के साथ 160 जोड़ों ने लिए सात फेरे।
जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को दिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।
रिपब्लिक न्यूज।। शहडोल // मध्यप्रदेश के मुख्यालय शहडोल जिला के जनपद पंचायत ब्यौहारी के गोदवाल पवित्र धाम में आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक शुभ विवाह कार्यक्रम में 160 जोड़ों ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेकर दांपत्य जीवन में बंधे।
इस पुनीत अवसर के कार्यक्रम पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, जनपद पंचायत अध्यक्ष आकांक्षी सिंह, अनु विभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक मरावी उपस्थित रहे।
आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने कहा कि सरकार बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है उन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग हमेशा निरंतर मेहनत करते हैं फिर भी बेटे-बेटियों के विवाह करने में असमर्थ होते हैं। उनके लिए यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हमारे गरीब एवं पिछड़े समाज के वर-वधू पवित्र बंधन में बंध कर अपने जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं।
आयोजित सामूहिक रूप से विवाह में वर वधु के एक जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 49 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।
आयोजित सामूहिक विवाह में अध्यक्ष नगर परिषद ब्यौहारी श्रीकृष्ण राजन गुप्ता, समाजसेवी राम बहोर तिवारी, श्याम पाल तिवारी, वीरेंद्र वैश, नीरज गुप्ता, समस्त जनपद सदस्य, और पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
