Top News

भारत देश में नारी शक्ति विकसित भारत का मजबूत स्तंभ है प्रधानमंत्री, शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया गया समापन।

नारी शक्ति विकसित भारत का एक मजबूत स्तंभ है - प्रधानमंत्री।

स्वरोजगार स्थापित कर महिलाए हो रहीं आत्मनिर्भर - विधायक जयसिंहनगर।

महिलाएं योजनाओं का लाभ ले कर बन रही हैं लखपति-कलेक्टर।

शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया गया समापन।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत को एक विकसित देश बनाने में देश में नारी शक्ति की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति विकसित भारत का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का कण-कण एवं पल-पल देश की मातृशक्ति के लिए सम्पूर्ण रूप से समर्पित है। मैं जब भी नारी शक्ति के हित में कोई महत्वपूर्ण एवं कारगर निर्णय लेता हूं तो मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शक्ति वंदन कार्यक्रम का समापन एवं स्व सहायता समूह की बहनों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा। पूरा देश मोदी का परिवार है। देश का गरीब किसान, युवा, एवं महिलाएं कह रहीं हैं कि मै हूं मोदी का परिवार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के हित में बहुत सारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होनें कहा कि महिलाओं के हित में स्व-सहायता समूह जैसे कई योजनाओं का संचालन किया, जिनकी मदद से हमारी लाखों बहनें आज लखपति बनी है। उन्होने कहा कि स्व-सहायता समूह को केवल स्व-सहायता समूह नहीं बल्कि इसे हम राष्ट्र सहायता भी कह सकते हैं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और महिलाएं योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर भी हो रही हैं। 

उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने छोटेे-छोटे  व्यापारियों को उठाने एवं आगे बढ़ाने के लिए पी.एम. विश्वकर्मा योजना प्रारंभ किया है जिसका लाभ लेकर छोटे-छोटे व्यापारीगण अपने काम में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि जहां शक्ति वहां नारी, नारी है तो संसार है। उन्होंने कहा कि नारी के बिना किसी कार्य का सफल संचालन होना संभव नहीं है, आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने ने कहा कि इस शहडोल जिले में बहुत सारी महिलाएं  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेकर लखपति व आत्मनिर्भर बनी हैं। 

छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आनलाईन। 

प्रभारी सहायक श्रमायुक्त संभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों हेतु म0प्र0 राजपत्र दिनांक 09 फरवरी 2024 द्वारा भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिकों की संतानों हेतु स्कूल छात्रवृत्ति योजना 2024 प्रकाशित की गई है। इस योजनांतर्गत वैद्य पजीयन धारी निर्माण श्रमिकों की अधिकतम 02 संतानें ही पात्र होंगी। न्यनतम 50 प्रतिशत उपस्थिति तथा 60 प्राप्तांक वाले छात्र, छात्रा ही पात्र होंगे। शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ 01 जुलाई से मान्य किया जायेगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा मण्डल के पोर्टल पर योजनांतर्गत आवेदन किया जायेगा। 

सुरक्षा बीमा हेतु खुलवाना होगा बचत खाता।

प्रभारी सहायक श्रमायुक्त संभाग शहडोल ने जानकारी दी है प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना का उद्देश्य विशेष रूप से गरीब, कमजोर तथा असंगठित वर्ग के लोगों को 02 लाख रूपये का सुरक्षा बीमा प्रदान किया जाना है। उक्त योजना में पंजीयन हेतु 18 से 70 वर्ष की आयु के व्यक्ति को मात्र 500 का बचत खाता डाक घर में खुलवाना होगा तथा पहली बार रूपये 20 की प्रीमियम राशि जमा कराना होगी। इसके बाद बचत खाते के ब्याज से प्रीमियम स्वतः जमा होता रहेगा। योजनांतर्गत दुर्घटना में मृत्यु पूर्ण विकलांगता पर बीमा राशि रूपये 2 लाख तथा आशिक विकलांगता पर रूपये 01 लाख की बीमा राशि दी जाती है।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौरा स्व सहायता समूह की गायत्री बर्मन एवं सुशीला बर्मन, सरस्वती स्व सहायता समूह की मुन्नी सिंह एवं राधा सिंह, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत देविता जायसवाल, स्टार सखी योजना के तहत बसंती कोल, पीएम आवास जन-मन योजना के तहत सुकरू बैगा सहित अन्य हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हितलाभ का वितरण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया। 

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर एन्टोनियो एक्का, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, मंडल समाजसेवी सूर्यकांत मिश्रा, संतोष लोहानी, हरीलाल कोल, अंजुला नामदेव, रंजना सिंह सहित अन्य वार्ड के सदस्यगण, स्व सहायता समूह कि बहनें एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Previous Post Next Post