Top News

मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों और तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम अतिथि विद्वानों ने ज्ञापन सौंपा, स्थायी करण की राखी मांग।

अतिथि शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति मध्यप्रदेश के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।

मुख्यमंत्री के नाम अतिथि विद्वानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिला प्रशासन अधिकारियों को अतिथि विद्वानों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया मध्य प्रदेश के सभी जिला और तहसील प्रमुख अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम अतिथि विद्वानों ने ज्ञापन सौंपा रुके हुए वेतन मिलने की लगाई गोहार।

अतिथि विद्यमान शिक्षको के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 2 सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षक महा पंचायत में की गई घोषणा को आदेश पारित एवं अतिथि विद्वान शिक्षकों हेतु स्थाईकरण की नीति बनाए जाने की रखी मांग।

जबकि उक्त विषय अंतर्गत लेख है कि हम सभी मध्य प्रदेश राज्य के अतिथि विद्वान शिक्षक लगातार 15 वर्षों से कार्यरत है और स्थाईकरण की मांग हेतु कई बार ज्ञापन दिए हैं जिनमें हमारी मांग निम्न अनुसार है।

पहले अतिथि शिक्षक महापंचायत में की गई घोषणाओं का आदेश तत्काल जारी करवाया जाए।

दूसरा स्थानांतरण प्रमोशन या नई नियुक्ति के कारण निकाले हुए अतिथि विद्वान शिक्षकों को समायोजन रिक्त पदों पर भर्ती की जाए जिससे वह बेरोजगार ना हो।

तीसरा अतिथि विद्वान शिक्षक स्थाई करण हेतु नीति बनाए जाएं इन तीन मांगों के साथ श्रीमान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन से हम अतिथि विद्यमान निवेदन करते हैं कि हमारी सारी मांगे नियोजित होने के कारण महापंचायत में की गई घोषणाओं का आदेश एवं अतिथि विद्यमान शिक्षको हेतु स्थाईकरण की नीति बनाए जाने की दया करते हुए हम सभी मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की मांग करते हैं समस्त अतिथि शिक्षक विद्यमान मध्य प्रदेश।


ज्ञापन सौंपते समय अतिथि विद्वानों की संख्या भारी तादाद में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय ने उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post