Top News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एक मार्च तो केन्द्रीय मंत्री 2 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे।

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे।

रिपब्लिक न्यूज।।                                                     

शहडोल // मध्य प्रदेश शहडोल जिला के प्रवास पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मार्च 2024 को शहडोल प्रवास पर रहेंगे। तो वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 मार्च को शहडोल जिला के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मार्च 2024 को सीधी से दोपहर 2ः30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे शहडोल पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शहडोल में लोक सभा प्रबंधन समितियों की बैठक एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। तथा जिला के लाभार्थियों से सम्पर्क एवं दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम   में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय शाम 4ः50 बजे शहडोल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे।

केन्द्रीय स्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 मार्च 2024 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 02 मार्च 2024 को प्रातः 06 बजे कार द्वारा अमरकंटक से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे शहडोल पहुचेंगे। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शहडोल में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते दोपहर 12 बजे कार द्वारा डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous Post Next Post