Top News

प्रधानमंत्री द्वारा शहडोल जिला के विकास लिए करोड़ों रुपए निर्माण कार्यो का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

प्रधानमंत्री ने लगभग 17 हजार करोड़ रूपये के निर्माण कार्याे का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

प्रधानमंत्री ने शहडोल संभाग में 215.03 करोड़ रूपये एवं शहडोल जिले में 49 करोड़ 87.11 लाख रूपये के विकास कार्याे का किये लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर हो रहीं आत्मनिर्भर- विधायक।

समारोह में हितग्राहियों को वितरित किये गए हितलाभ।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मध्यप्रदेश के साथ साथ पुरे देश के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के तहत वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश में लगभग 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में सायबर तहसील का शुभारंभ तथा उज्जैन के विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री मण्डल के सदस्य व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग शहडोल संभाग के उमरिया जिले में 90 विकास कार्याे हेतु 89 करोड़ रूपये, अनूपपुर जिले में 21 विकास कार्याे हेतु 76.16 करोड़ एवं शहडोल जिले में 23 विकास कार्याे हेतु 49 करोड़ 87 लाख रूपये इस प्रकार 215.03 करोड़ रूपये के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये। 

शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर हेतु मझौली से जलहली मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 311.63 लाख रूपये, विशनपुरवा से रूपौला मार्ग के निर्माण हेतु 810.25 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बमुरा में माध्यमिक शाला भवन की बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य लम्बाई 600 मीटर हेतु 20 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कठौतिया में मंगल भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपये, ग्राम पंचायत दरौड़ी, ग्राम पंचायत ढोलर, ग्राम पंचायत कुबरा, ग्राम पंचायत कतिरा, ग्राम पंचायत देवरा, ग्राम पंचायत बरेली. ग्राम पंचायत खन्नौधी, ग्राम पंचायत चुहरी, ग्राम पंचायत लेदरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 15-15 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत चुहिरी में खेल मैदान निर्माण कार्य हेतु 40 लाख रूपये कुल 1336.88 लाख रूपये के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधानसभा जैतपुर हेतु मझौली से झिरिया मार्ग निर्माण हेतु 142.44 लाख रूपये, नगपुरा से जैतपुर मार्ग निर्माण हेतु 437.01 लाख रूपये माध्यमिक विद्यालय टेंघा से छिनमार मार्ग के निर्माण हेतु 853.75 लाख रूपये एवं छिनमार से गोडिनबुड्डा पंचायत भवन तक मार्ग निर्माण हेतु 358.99 लाख रूपये इस प्रकार कुल 1792.19 लाख रूपये के विकास कार्याे का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया। विधानसभा ब्यौहारी हेतु हिरवार वाया डोंगरी टोला से सकन्दी मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग हेतु सड़क निर्माण कार्य हेतु 380.97 लाख रूपये, कामर्शियल कम्पलेक्स निर्माण पपौंध हेतु 60 लाख रूपये, कामर्शियल काम्पलेक्स निर्माण बनसुकली हेतु 60 लाख रूपये, बराछ से मौहार टोला बराछ पहुंच मार्ग हेतु 681.91 लाख रूपये, बराछ से महुआर टोला मार्ग पर झापर नदी में पुल निर्माण हेतु 675.16 लाख रूपये इस प्रकार कुल 1858.04 लाख रूपये के विकास कार्याे का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया। 

विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, किसानों, युवाओं व हर वर्ग के लिए जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, जिले की महिलाएं लाड़ली बहना योजना, स्व सहायता समूहों में जुड़कर स्वय का रोजगार स्थापित कर लखपति व आत्मनिर्भर बन रही है।

विधायक जयसिंहनगर ने कहा कि विकसित संकल्प भारत यात्रा के माध्यम से निश्चित ही आज हमारे देश के हर कोने-कोने तक, हर गांवो का विकास हो, हमारे देश के हर एक नागरिक का विकास हो, समाज के अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति का विकास हो जिसे आज सरकार की सभी योजनाओ का लाभ मिले ऐसी सोच के साथ केंद्र सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत देश को विकसित देश बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम स्व निधि योजना से लाभांवित हितग्राही मीरा वर्मा, स्व-सहायता समूह की सवित्री सेन एवं मीरा वर्मा को हितलाभ का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत विकास मध्यप्रदेश कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर एडीजी डीसी सागर, डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर वंदना वैद्य, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो अध्यक्ष भाजपा कमलप्रताप सिंह, पार्षदगण, समाजसेवी संतोष लोहानी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।

कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया।

Previous Post Next Post