Top News

पटवारी भर्ती के चयनित सभी अभ्यर्थी संपूर्ण दस्तावेज के साथ काउंसिल में उपस्थित हों समय पर।

पटवारी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी को होंगे।

सभी अभ्यर्थी संपूर्ण दस्तावेज के साथ समय में कार्यालय में उपलब्ध हो।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // अपर कलेक्टर रोमोनोस टोप्पो ने जानकारी दी है कि कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती प्रक्रिया परीक्षा-2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के संबंध में चयनित सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी, 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर जयस्तंभ चौक शहडोल में प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया है कि परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से एसएमएस,मेल सूचना-पत्र द्वारा  भी सूचित किया जा रहा है। 

इसके लिये काउंसलिंग संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://prc-mponline-gov-in पर उपलब्ध हैं। इस लिंक पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल क्रियेट कर अपने दस्तावेज अपलोड करें। 

अपर कलेक्टर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज स्व-प्रमाणित 2 प्रतियों के साथ लेकर 24 फरवरी, 2024 को नियत समय पर आवंटित जिले में काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना सुनुश्चित करें। यदि अभ्यर्थी निर्धारित काउंसलिंग दिनांक को उपस्थित नहीं होते है, तो उस पद को रिक्त मानी जायेगी।

उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में पहचान पत्र आधार कार्ड, पेन कार्ड, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र, 10वी की मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण पत्र, स्नातक डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्तजनो हेतु निःशक्ता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिको हेतु तत्संबंधी प्रमाण पत्र, बोनस अंक संबंधी प्रमाण पत्र, सीपीसीटी यदि उत्तीर्ण हो, संविदा कर्मी वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र, यदि आयु सीमा में कोई लाभ लिया गया है तो संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

Previous Post Next Post