अयोध्या धाम यात्रा हेतु आस्था स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी को होगी रवाना।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं राम मंदिर दर्शन अभियान के जिला संयोजक संतोष लोहानी ने सयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया है।
श्री राम मंदिर अयोध्या दर्शन हेतु स्पेशल आस्था ट्रैन का संचालन दिनांक 21/02/2024 दिन बुधवार को शहडोल से अयोध्या के लिए किया जाएगा।
उक्त स्पेशल ट्रैन में शहडोल से अयोध्या जाने एवं अयोध्या से शहडोल आने के लिए शहडोल जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए 264 सीट आरक्षित करवाई जा चुकी है।
आस्था स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी 2024 को अनूपपुर से अयोध्या धाम के लिए जाएगी 21 फरवरी शाम अनूपपुर से 5:40 पर छूटेगी 6:20 पर शहडोल पहुंचेगी अगले दिन 22 फरवरी को सुबह 10:35 पर अयोध्या धाम पहुंचेगी इसी प्रकार यह ट्रेन 23 फरवरी को अयोध्या धाम से वापस लौटेगी शाम 7:35 पर अयोध्या से छूटेगी 24 फरवरी को शहडोल सुबह 9:45 पर पहुंचेगी।
राम मंदिर दर्शन यात्रा के जिला संयोजक संतोष लोहानी सह संयोजक शीतल पोद्दार ने बताया कि सभी तीर्थ यात्री निर्धारित समय से 3 घंटे पूर्व स्टेशन पहुंच जाएं जिनका पूर्व में आरक्षण हो चुका है अपना नाम, सीट नंबर, कोच नंबर और आधार कार्ड दिखाने पर उन्हें परिचय पत्र/ टिकट प्रदान किया जाएगा ट्रेन में आने व जाने में रात्रि का भोजन, सुबह का नाश्ता तथा एक लीटर पानी की बोतल दी जाएगी।
अयोध्या धाम में भी रहने खाने का उचित प्रबंध किया गया है।
साथ ही चादर कंबल और तकिया भी प्रदान किया जाएगा।
