खेलो इंडिया के तहत आनलाईन पंजीयन 29 फरवरी तक होंगे।
छात्रावासों की व्यवस्था घर जैसे हो नोडल अधिकारी सत् निरीक्षण करें।
बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय सहदेव सिंह मेरावी ने जानकारी दी है कि भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया की एक महत्वपूर्ण योजना जो खिलाड़ियों से संबंधित लॉन्च हुई है। जिसमें 9 से 18 वर्ष तक के बालक बालिकाओं के लिए है, जिसमें 10 खेल खेलों को अभी शामिल किया गया है, जो इस प्रकार हैं, एथलेटिक्स , फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी ,खो खो, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन बॉक्सिंग, संबंधित खेलों में जिन सभी छात्र खिलाड़ियों को भाग लेना है, वह इन स्थानों पर चयन ट्रायल दे सकेंगे, भोपाल, धार, इंदौर, जबलपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, इन शहरों का सलेक्शन करके खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करना होगा, ऑनलाइन पंजीयन की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 और चयन, ट्रायल की तिथि 8 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।
जिसकी सूचना संबंधित पंजीकृत खिलाड़ी के मोबाइल पर प्राप्त होगी ,प्रत्येक बच्चों को अपने मोबाइल से पंजीयन करना होगा। जिसमें गार्जियन का अहम रोल होगा, फॉर्म भरने के बाद मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा, ओटीपी नंबर डालने के बाद ही उस खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन इस लिंक https:llmybhart.gov.in/kheloindia वेबसाइट पर कर सकते हैं।
खिलाड़ी के चयन होने पर इन्हें रहने खाने, कोचिंग, पढ़ाई, खेल सामग्री, इत्यादि की सुविधा भारत सरकार, खेलो इंडिया द्वारा कराई जाएगी,पढ़ाई के साथ जो बच्चे खेल में कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है । संबंधित स्कूल के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, खेल संघ एवं खेल शिक्षक ,खेल कोच खिलाड़ियों बच्चों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पंजीयन करावे। अधिक जानकारी के लिए खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) (म प्र ) के वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं ।
छात्रावासों की व्यवस्था घर जैसे हो नोडल अधिकारी निरीक्षण करें - कलेक्टर।
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास निरीक्षण हेतु नियुक्त नोड़ल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह में छात्रावासों का सतत निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में बेहतर साफ-सफाई, भोजन गुणवत्ता, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाएं घर जैसे हो यह सुनिश्चित करें।
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश शिक्षा, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने ईकेवाईसी, पीएम जनमन योजना, आधार अपडेषन के कार्याें में की गई प्रगति के बारे में जानकारी भी ली तथा प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एके लाल, सिविल सर्जन डाॅ जीएस परिहार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
