Top News

तहसील कार्यालय नकल शाखा में पदस्थ शासकीय कर्मचारी बाबू से परेशान लाचार पीड़ित अनाथ महिला मैकी।

तहसील कार्यालय नकल शाखा में पदस्थ शासकीय कर्मचारी बाबू से परेशान लाचार पीड़ित अनाथ महिला मैकी।

नकल शाखा में पदस्थ बाबू के द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर हुई शिकायत।

तहसील कार्यालय गोहपारू का मामला, अपने अधिकार के लिए दर दर भटकतीं बेबस मैकी।

घर तोड़ने से पहले मुझे किसी प्रकार की तहसील कार्यालय गोहपारू से जानकारी नही दिया गया।

रिपब्लिक न्यूज।।                                                         

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत सभी कार्यालय में भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है।

बाबू बन गए दलाल हो रहे मालामाल फिर भी नहीं है किसी का ख्याल।

शासन के नियम निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए कार्यालय में शासकीय कर्मचारी भ्रष्टाचार के मोह माया में ऐसे सन लिप्त हैं जैसे आंखों के सामने अंधेरा छाया हो सिर्फ उन्हें गांधी छवि के साथ वाली कड़क पेपर अलावा और कुछ नहीं दिखता। गरीब जनता की आवाज रद्दी की टोकरियों में जैसे फाइलों को डाल देते हैं ऐसे ही उनकी आवाज दवा दी जा रही है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा बनवासी गरीब को वन अधिकार पट्टा वितरण किया गया था जिसके एवरेज में नकल शाखा में पदस्थ बाबू के द्वारा गोल-माल कर महिला को प्रताड़ित करने का दुष्कृत्य व्यवहार किया गया।

एक ऐसा ही मामला शहडोल जिला के मुख्यालय अंतर्गत गोहपारू तहसील परिसर में नकल शाखा विभाग में पदस्थ बाबू के द्वारा मैकी पनिका पति रामचरित निवासी ग्राम पंचायत चूहरी तहसील गोहपारू गरीब महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनैतिक शब्दों का प्रयोग किया गया जिसके कारण कलेक्टर कार्यालय में महिला ने बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है।

संबंधित तहसील कार्यालय से महिला के साथ गलत तरीके से फैसला किया गया और उसके निवास स्थान को तोड़ने का आदेश जारी कर दिया गया महिला के खिलाफ उल्टा ही तहसीलदार ने मामला चलाया जिससे महिला भयभीत होकर शहडोल कलेक्टर कार्यालय में नकल शाखा में पदस्थ बाबू के पास पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई जिसमें नकल शाखा में पदस्थ बाबू ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।

Previous Post Next Post