Top News

अमरकंटक के पावन धरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मां नर्मदा के किए दर्शन पूजा पाठ करने के पश्चात कई कार्यों के किये लोकार्पण।

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित 55 करोड 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों के लोकार्पण किए और की कार्यक्रम में शामिल रहे।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अनुपपुर जिला के अमरकंटक पावन धरा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आगमन हुआ मां नर्मदा जी के दर्शन और पूजा पाठ के पश्चात कई कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनूपपुर जिला के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कराए गए 55 करोड़ 24 लाख 01 हजार रुपये की लागत से निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 306.66 लाख की लागत सेे कोतमा - निगवानी -बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत सेे कोतमा  - निगवानी - बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल, 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी- सिवनी- सेमरवार मार्ग के हसिया नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम - जैतहरी - कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, और जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया।


मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक प्रवास के दौरान मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की तथा प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से कामना की।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग गोपाल चन्द्र डाड, एडीजीपी डीसी सागर, डीआईजी सविता सोहने,कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, समाजसेवी रामदास पूरी सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



Previous Post Next Post