Top News

रोजगार के लिए आवाज उठाने पर जेल भेजे गए युवा।

युवाओं के रोजगार कि आवाज़ उठाने पर जेल भेजे गए युका प्रदेश अध्यक्ष रिहा हुए।

कई जनप्रतिनिधियों को भेजा गया था जेल।

रिपब्लिक न्यूज।।                                                      

भोपाल / शहडोल / प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार न मिलने पर आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ने से परेशान युवाओं के हक और अधिकार कि आवाज़ उठाने पर 13 को बड़े प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के युका अध्यक्ष को भोपाल सैंट्रल जेल भेज दिए गए। जिन्हे 15 कि रात को रिहा कर दिया गया, युवाओं के हक और अधिकार कि आवाज़ उठाने पर प्रदेश सरकार ने पटवारी परीक्षा के नियुक्त पत्र जारी कर दिए और ग्रुप 2 और सब ग्रुप 4 के परिणाम भी घोषित किए गए, युवाओं कि इस जीत पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि लगातार बेरोजगारी कि आवाज़ उठाई जाएगी और सरकार ने जो ऑनलाइन गेम पर टैक्स लगा कर सट्टा जुआ जैसे खेल को बढ़ावा करने का आगे विरोध किया जाएगा और ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए आगे सड़कों में उतर कर मांग कि जाएगी जिससे ब्यौहारी में बढ़ रहे पलायन को रोका जा सके ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहां आदिवासी भाई बहनों का पलायन रोजगार के लिए ज्यादा होता है जिसे रोकने का काम किया जाएगा।

Previous Post Next Post