Top News

परीक्षा परिणाम विधार्थियों के लिए भविष्य का रास्ता, लक्ष्य जब तक हासिल ना हो जाए प्रयास लगातार करते रहे।

परीक्षा, विद्यार्थियों  के लिए भविष्य का रास्ता - कलेक्टर।

लक्ष्य को हासिल करने हेतु लगातार प्रयास करे।

कलेक्टर ने छात्राओं से किया संवाद।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला प्रशासन कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में कक्षा 12वीं की सभी छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।  छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा विद्यार्थी के भविष्य का एक रास्ता निर्धारण करती है, विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़संकल्प लेते हैं, और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं। 

कलेक्टर ने संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल का उपयोग सकारात्मक रूप में करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा की सीनियर छात्राएं, जूनियर छात्राओं को अपने अनुभव साझा करें जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद हो सके।

उन्होंने छात्राओं को कहा ही इसी प्रकार आगे भी जो भी पढ़ाई करे उसमे अच्छी मेहनत कर सफल हो और अपने गांव, शहर का नाम रोशन करे। कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर के कक्षाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, प्राचार्य और पदस्थ शिक्षक सहित काफी संख्या में सभी छात्राएं उपस्थित थी।

Previous Post Next Post