जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन सन्देश ब्यूरो एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य रहे।
दोनों अतिथि, प्राचार्य महोदय डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला और उपस्थित सभी क्रीड़ाधिकारी सबसे पहले सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किये और टॉस के बाद मैच प्रारम्भ हुआ।
डॉ यदुवीर मिश्रा ने मंच का संचालन किया और सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।
रिपब्लिक न्यूज।। शहडोल // जयसिंह नगर शासकीय महाविद्यालय परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य और महा विद्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों के देखरेख में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता संपन्न कराई जा रही है, विद्यालय में उपस्थित सभी कर्मचारियों की सहयोग से पुरुष क्रिकेट चयन मैच का प्रतियोगिता संपन्न कराई जा रही है सेमीफाइनल मैच का आज क्रमशः दो मैच की प्रतियोगिता रहा जिला अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर शहडोल एवं शासकीय महाविद्यालय चंदिया, शासकीय महाविद्यालय अनूपपुर एवं शासकीय महाविद्यालय उमरिया के बीच खेला गया जिसमें जयसिंहनगर और उमरिया की टीम विजयी रही। आज के दिवस का पहला सेमीफाइनल मुकाबले का मैच शासकीय महाविद्यालय उमरिया एवं शासकीय महाविद्यालय कोतमा के बीच खेला गया जिसमें कोतमा की टीम जीत हासिल करके फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। इस सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय जैतहरी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. जीतेन्द्र सिंह धुर्वे, श्यामबली कुमार ग्रन्थपाल शासकीय महाविद्यालय जैतहरी रहे। जिन्होंने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरा सेमीफाइनल कल सुबह 10 बजे से शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर एवं शासकीय महाविद्यालय बुढ़ार के बीच खेला जायेगा। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका निभाने में मनीष नामदेव क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय वेंकट नगर और धीरेन्द्र वर्मा जयसिंहनगर एवं कमेंटेटर भूपेश वंशपाल स्कोरर विजय सिंह शिब्बू यादव ग्रेसी सोनी रहे। आज के मैच में अनूपपुर से क्रीड़ाधिकारी रामायण वर्मा, चंदिया से डॉ.धर्म शर्मा, बिजुरी से डॉ. रामधारी जायसवाल, उमरिया से जीतेन्द्र कुमार कोतमा से ममतेश पवार और डॉ अमित निगम राजनगर से आनंद मिश्रा और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र -छात्रा उपस्थित रहे।
कल दोपहर 1.0 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।