रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय नगर में भगवान जगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा व बलभद्र महाराज जी की दो यात्राएं आकर्षण का केंद्र रही। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोनों रथ यात्रा समय पर शहर के भ्रमण में निकले अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कान के द्वारा आयोजित रथ यात्रा लगभग 3 बजे करीब अपने गंतव्य स्थल काली मंदिर के पास मिलन समिति रेलवे कॉलोनी के लिए अपनी परंपरागत हरे कृष्णा, हरे रामा संकीर्तन के साथ रवाना हुई और पूरे मार्ग में भजन कार्यक्रम चलता रहा ।
उत्साही भक्तजन इस नवीन रथयात्रा में भजन संकीर्तन का भरपूर आनंद लिया तथा भगवान का स्वागत जगह-जगह किया गया। यह रथ यात्रा मिलन समिति में 9 दिन के प्रवास पर रहेंगे ।
जबकि दुसरा रथ यात्रा श्री मोहन राम मंदिर से पंचायती मंदिर के लिए प्रस्थान करने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की भव्य रथ यात्रा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के निर्धारित मार्ग पर चलती रही। इसमें सभी राजनीतिक दल के लोग भी यात्रा में शामिल रहे विधायक जय सिंह मरावी प्रमुख रूप से यात्रा में शामिल रहे। पुलिस प्रबंधन स्थानीय नगर निरीक्षक योगेंद्र सिंह के निर्देशन में दोनों रथ यात्रा में देखा गया। भक्तजनों में दोनों रथ यात्राओं को लेकर चर्चा रही। बड़े-बड़े शहरों की तरह शहडोल में भी भव्य शोभायात्रा रथ यात्राओं का विस्तार देखा गया। इस यात्रा में वर्षों से परंपरागत तरीके से होने वाली बरसात शाम को भगवान के अनुसार जगन्नाथ स्वामी की सेवा में उपस्थित देखें गये। गर्मी के मद्देनजर जगह-जगह शीतल पेय पदार्थ जिसमें शरबत ठंडा रस लस्सी एवं भोग प्रसाद वितरण किया जा रहा था।
इस अवसर पर निकाली गई भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा में भगवान का आशिर्वाद प्रदान रहा जो साथ साथ सभी श्रद्धालुओं ने लुफ्त उठाया मौसम परिवर्तन के साथ लोगों ने गर्मी से राहत पाई जो ईश्वर की कृपा रहा।

