Top News

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की निकाली गई भव्य शोभायात्रा जयस्तंभ चौक से मोहन राम तालाब मंदिर तक । साथ ईद की खुशियां मनाई गई और दिये गये मुबारकवाद।

भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव दिवस एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया आज देश भर मे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। 

ईद की खुशियां लगाई चार चांद।



रिपब्लिक न्यूज।

भोपाल // शहडोल // अक्षय तिथियां और भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर मंदिरों के साथ साथ घरों मे विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना, हवन आदि किये गए। पूरे देश में ब्राम्हण समाज के द्वारा अपने अपने जिला क्षेत्र में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारतीय ब्राम्हण एकता संघ द्वारा मंदिर मे हवन, पूजन के साथ साथ कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया ।

 ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित शहडोल नगर में लगभग 15 बर्षो से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाएं रखने के लिए शाम 4 बज कर 30 मिनट में शहडोल जिले के स्थानीय जयस्तंभ चौक से लेकर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई राजेन्द्र चौक गांधी चौराहा होते हुए मोहन राम तालाब मंदिर तक 7.30 बजे पूजा आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्राम्हण एकता परिषद के अध्यक्ष ने नागरिकों से कार्यक्रम मे सपरिवार उपस्थित हो कर पुण्यलाभ लेने का आग्रह किए  रहे।

भव्य शोभायात्रा में शामिल होने मुख्यालय अंतर्गत सभी क्षेत्रों से भक्तों का आना हुआ रहा है।



अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस बार नहीं है विवाह मुहूर्त। 

अक्षय तृतीया पर सर्व सिद्धि योग होने के कारण भारी संख्या मे वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं, परंतु इस बार ऐसा नहीं हुआ है। देश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के अनुसार वर्षों बाद ऐसा संयोग बना है कि अक्षय तृतीय पर शादी का मुहूर्त नहीं है। उनके मुताबिक 27 अप्रैल तक गुरू अस्त होने के कारण विवाह करना शास्त्र सम्मत नहीं है। यही वजह है कि इस वर्ष अक्षय तृतीय पर शादी का मुहूर्त नहीं है।

 27 अप्रैल के बाद लगन खुल जायेंगे।

यह है विशेष मुहूर्त।

हर वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। यह तिथि अनंत, अक्षय, फलदायक मानी जाती है। 

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर आई थीं। अक्षय तृतीया पर श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस वर्ष अक्षय तृतीय 22 अप्रैल 2023 को प्रात: 7 बज कर 49 मिनट से 23 अप्रैल, 2023 को प्रात: 7 बजकर 47 मिनट तक है। 

पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल को सुबह 7 बज कर 49 मिनट से दोपहर 12 बज कर 20 मिनट तक रहा है।

देश में साथ ईद की खुशियां मनाई गई और एक दूसरे को बधाई दिए गए।

देश भर मे आज ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। चांद के दीदार होने के बाद इसका ऐलान किया गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह ईद की मुबारकबाद और ईदगाह मे नमाज अदा की गई। जिसके बाद मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया। इस मौके पर लोग कब्रिस्तान पहुंच कर फातिया भी पढ़ें।

Previous Post Next Post