Top News

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हेतु मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन। वरिष्ठता के साथ नियुक्ति दिनांक से पुरानी पेंशन की जाएं बहाल।

 पुरानी पेंशन व्यवस्था हेतु नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ बहाली हेतु मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

     


रिपब्लिक न्यूज। 

शहडोल // न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तिवारी के आवाहन पर रविवार 12 फरवरी को शहडोल में जय स्तंभ चौक कलेक्टर कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग करते हुए धरना पर बैठे और साथ में प्रदर्शन किया गया संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय संरक्षक डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष संतोष यादव, संभागीय उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, उमा नामदेव महिला जिला अध्यक्ष, अजय प्रकाश मिश्रा संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष, संभागीय मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर आगामी बजट सत्र 2023 में पुरानी पेंशन व्यवस्था हेतु नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ बहाली हेतु मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। 

जिसमें मध्यप्रदेश के पांच लाख के एन पी एस अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था ओ पी एस . को शामिल कर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सौगात प्रदान करें अन्य राज्य में जैसे छत्तीसगढ़ राजस्थान झारखंड पंजाब हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था आगामी बजट सत्र में शामिल किया गया हैै।  मध्यप्रदेश में भी पांच लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने से घर में दिवाली होगी परंतु यदि इस बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग शामिल नहीं की जाती है तो प्रदेश के कर्मचारियों के अंदर घोर निराशा व्याप्त होगा विधानसभा के बजट सत्र में मध्यप्रदेश के बहुप्रतीक्षित कर्मचारी की मांग पुरानी पेंशन बहाली का बजट सत्र में शामिल कर कर्मचारियों को भी स्वागत प्रदान करने के लिए न्यू मोमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संग शहडोल संभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है। और कर्मचारियों के द्वारा सरकार से मांग की गई है कि वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है बुढ़ापे के सहारे के लिए कर्मचारियों की आत्मा पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए यदि सरकार बजट में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल नहीं करें तो कर्मचारी विवश होकर पेंशन नहीं तो वोट नहीं मुहिम के साथ हैं।  सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को जोड़ा जाएगा एवं सभी ने संकल्प लिया इस बार पेंशन नहीं तो हमारा वोट भी नहीं हम अपना वोट पुरानी पेंशन देंगे उस दल को देंगे। संघ के संभागीय अध्यक्ष संतोष यादव एवं संभागीय उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के द्वारा सभी कर्मचारियों से अपील की गई कि अपने हक अधिकार के लिए जाति धर्म राजनीति के आस्था को छोड़कर नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन के लिए सभी संगठित होकर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएं। यदि सरकार तानाशाह हो जाती है तब लोकतंत्र में वोट का अधिकार नहीं दिया है अपने वोट का सदुपयोग करें अपना वोट नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और पुरानी पेंशन के नाम पर दे। रैली जयस्तंभ चौक से शुरू हुई पुराने बस स्टैंड पर समाप्त हुई जिसमें कम से कम 500 शिक्षकों ने भाग लिए। जिसमें शिक्षक संघ के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

Previous Post Next Post